facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

रेनो डस्टर की भारत में वापसी, ₹10.49 लाख से शुरू कीमत; टर्बो इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस

Advertisement

नई रेनो डस्टर बेहतरीन राइड और रखरखाव के साथ दमदार प्रदर्शन का संयोजन है, जिसे विशेष रूप से ड्राइविंग के भारतीय हालात के लिहाज से तैयार और परखा गया है।

Last Updated- March 17, 2026 | 10:43 PM IST

फ्रांस के कार विनिर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने पूरी तरह से नई रेनो डस्टर की लॉन्चिंग का आज ऐलान किया। टर्बो पेट्रोल वाले मॉडल के दाम 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू हो रहे हैं। देश भर में इसकी डिलिवरी का काम शुरू हो गया है। आधुनिक रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (आरजीएमपी) पर निर्मित इस नई रेनो डस्टर को साफ तौर संरचनात्मक मजबूती, दक्षता और भविष्य की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करके विकसित किया गया है।

नई रेनो डस्टर बेहतरीन राइड और रखरखाव के साथ दमदार प्रदर्शन का संयोजन है, जिसे विशेष रूप से ड्राइविंग के भारतीय हालात के लिहाज से तैयार और परखा गया है। टर्बो टीसीई 160 मॉडल 163 पीएस और 280 एनएम की शक्ति प्रदान करता है, जो भारतीय परिस्थितियों के लिए 6-स्पीड वाले वेट-क्लच डीसीटी से व्यवस्थित या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा है।

गाड़ी के अंदर ड्राइवर को ध्यान में रखे गए कॉकपिट में बेहतर एर्गोनॉमिक्स, बाहर की अच्छी विजिबिलिटी और बैठने में ज्यादा आरामदेह है। साथ ही ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम में गूगल ऑटोमोटिव सर्विसेज भी शामिल हैं, जिससे गूगल मैप्स, गूगल असिस्टैंट और गूगल प्ले तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शुरुआती दौर में मिली जबरदस्त मांग टर्बो टीसीई 160 से प्रेरित रही है। ग्राहक आर-पास प्री-बुकिंग कार्यक्रम के जरिये 31 मार्च तक 10.29 लाख रुपये की विशेष शुरुआती कीमत का फायदा उठा सकते हैं। रेनो अधिकृत सर्विस सेंटरों पर निर्धारित समय में रखरखाव करवाने वाले ग्राहकों के लिए 7 साल की रेनो फोरेवर वारंटी के साथ-साथ फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन विकल्प भी पेश कर रही है।

ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.8-लीटर इंजन के साथ 1.4 किलोवॉट प्रति घंटे की बैटरी लगी है जिससे शहर की सड़कों पर 80 प्रतिशत तक ईवी मोड में गाड़ी चलाई जा सकती है और साथ ही यह माइलेज और प्रदर्शन के बीच सही तालमेल भी रखती है।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement