facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

टाटा स्टील ने नीलाचल इस्पात के विलय और टीएसएचपी में 2 अरब डॉलर निवेश को दी मंजूरी

Advertisement

टाटा स्टील ने चार जुलाई 2022 को ओडिशा स्थित एनआईएनएल का अधिग्रहण अपनी पूर्व अनुषंगी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) के माध्यम से 12,100 करोड़ रुपये में पूरा किया था।

Last Updated- March 17, 2026 | 10:34 PM IST
Tata Steel

टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने मंगलवार को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के अपने साथ विलय और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई (टीएसएचपी) में दो अरब डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी।

टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि निदेशक मंडल ने मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मेडिका टीएस हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (मेडिका टीएस हॉस्पिटल) में 1.49 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी है। टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने एनआईएनएल, टाटा स्टील और उनके संबंधित शेयरधारकों के बीच विलय योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना आवश्यक स्वीकृतियों के अधीन है।

Also Read: थोक महंगाई 11 महीने के उच्च स्तर पर

टाटा स्टील ने चार जुलाई 2022 को ओडिशा स्थित एनआईएनएल का अधिग्रहण अपनी पूर्व अनुषंगी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) के माध्यम से 12,100 करोड़ रुपये में पूरा किया था। टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से एक या एक से अधिक किस्तों में टीएसएचपी के शेयरों की खरीद के जरिये करीब दो अरब डॉलर (18,488.10 करोड़ रुपये) के निवेश को मंजूरी दी। कंपनी ने मेडिका टीएस हॉस्पिटल में प्रतिभूतियों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है, जिसे मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया से कुल 1.49 करोड़ रुपये में खरीदा जाएगा।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement