आयशर की बिक्री गिरी, लीलैंड की बिक्री में मामूली इजाफा
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के लिए बिक्री के लिहाज से मार्च का महीना अच्छा नहीं रहा और उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इसी क्षेत्र की दूसरी कंपनी अशोक लीलैंड की बिक्री में कुछ इजाफा हुआ।मार्च महीने में आयशर की बिक्री में 0.7 प्रतिशत की गिरावट रही। उसने इस दौरान […]
जेट एयरवेज की जापानी उड़ान
जेट एयरवेज और तोक्यो की कंपनी एएनए कोड-शेयरिंग और अक्सर यात्रा करने वालों के लिए दोतरफा समझौता करने पर राजी हो गए हैं। अगर नियामकों की मंजूरी मिल गई तो यह समझौता 21 मई 2008 से लागू हो जाएगा।इस समझौते के तहत जेट एयरवेज अपना फ्लाइट कोड 9 डब्ल्यू मुंबई से तोक्यो नरीता के बीच […]
टीसीएस-क्रिसलर एलएलसी का करार
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने क्रिसलर एलएलसी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं का समग्र पोर्टफोलियो मुहैया कराने के लिए लंबे समय के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार का उद्देश्य टीसीएस द्वारा क्रिसलर के साथ फरवरी में किए गए करार को मूर्त रूप देना है।टीसीएस विश्व में कई लोकेशनों से अपने […]
गुजराती कंपनी पहनाएगी पोस्ट बॉक्स को टोपी
ई मेल, फोन और कूरियर के इस तेज रफ्तार जमाने में भी गली-मोहल्लों में नुक्कड़ों या सड़कों पर लाल मुंह और टोपी वाली डाकपेटी यानी पोस्ट बॉक्स दिख जाना आम बात है। बड़ी तादाद में आम जनता अब भी संदेश पहुंचाने के लिए इनका इस्तेमाल करती है और इसीलिए वह इन्हें बखूबी पहचानती है। लेकिन […]
उपभोक्ता बाजार में विस्तार को बेकरार…
देशभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में उपभोक्ता बाजार भी एक बड़ा बाजार है। इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए सभी कंपनियों ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में आईटीसी ने उपभोक्ता बाजार में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए आवश्यक ढांचा भी तैयार कर लिया है। कंपनी […]
इस बार अमेरिकी मंदी नहीं जकड़ सकेगी टेक क्षेत्र के पैर
अमेरिकी आर्थिक मंदी की चपेट में आकर चोट खा चुके प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग को इस बार घबराने की जरूरत नहीं है। फॉरेस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक यदि इस बार अमेरिका में एक बार फिर मंदी आती है, तो प्रौद्योगिकी उत्पाद बेचने वाली कंपनियों को पहले जितना बड़ा नुकसान नहीं होगा।फॉरेस्टर के मुताबिक वर्ष 2008 में […]
एबीजी गुजरात में तीसरा बंदरगाह स्थापित करेगी
निजी क्षेत्र की फर्म एबीजी शिपयार्ड गुजरात में अपना तीसरा बंदरगाह स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी, अपनी क्षमता विस्तार के लिए 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए विभिन्न अवसरों की तलाश कर रही है। एबीजी शिपयार्ड के मुख्य कार्याधिकारी धनंजय दतार ने बताया ‘हमारा तीसरा बंदरगाह गुजरात में स्थापित किया जाएगा। हम […]
वर्धमान बनाएगा मुंबई में 4 आभूषण मॉल
मुंबई स्थित आभूषण कंपनी वर्धमान डेवलपर्स ने शहर में चार और आभूषण मॉल स्थापित करने की योजना बनाई है। यह कंपनी ‘जेवेल वर्ल्ड’ नाम से मुंबई में पहला आभूषण मॉल पहले ही लांच कर चुकी है। वर्धमान डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक राजेश वर्धन ने कहा, ‘कंपनी ने जेवेल ब्रांड को कई और शहरों में पहुंचाने […]
अजंता के लिए खत्म हुई इंतजार की घड़ी
सीएफएल, मोबाइक्स, स्नैकफूड और आतिथ्य कारोबार में किस्मत आजमाने के बाद गुजरात में मोर्बी स्थित घड़ी निर्माता कंपनी अजंता अब मोबाइल हैंडसेट निर्माण के कारोबार में उतर रही है। इसके लिए कंपनी 150 करोड़ रुपये के निवेश से मोर्बी में एक निर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। यह संयंत्र दो-तीन महीने में चालू हो जाएगा […]
एचसीएल अब नहीं रहा तोशिबा का एक्सक्लुसिव पार्टनर
अपने 25 साल पुराने एक्सक्लुसिव गठजोड़ को एचसीएल इन्फोसिस्टम से तोड़ते हुए, जापानी कंप्यूटर निर्माता कंपनी तोशिबा पीसी ऐंड नेटवकर्क ने बताया कि अब वह भारत में अपने लैपटॉप के वितरण के लिए बहु-वितरण मॉडल की तलाश करेगी। एचसीएल भारत में तोशिबा नोटबुक के लिए एक्सक्लुसिव वितरक थी। एचसीएल देशभर में तोशिबा के लिए बिक्री […]
