facebookmetapixel
Stock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

Asian Games 2023: फाइनल में अपने आदर्श हजन यजदानी से खेलेंगे पहलवान दीपक पूनिया

भारत ने 2018 में जकार्ता खेलों में तीन पदक जीते थे जिनमें विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के दो स्वर्ण शामिल थे।

Last Updated- October 07, 2023 | 12:59 PM IST
Deepak Punia to fight his idol Hazan Yazdani in Asian Games gold medal bout

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया Asian Games 2023 के पुरूषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल फाइनल में अपने आदर्श ईरान के महान पहलवान हसन यजदानी से खेलेंगे जबकि भारत के तीन पहलवार हारकर बाहर हो गए।

दीपक ने क्वालीफिकेशन दौर में बहरीन के मागोमेड शारिपोव को 3 . 2 से हराया। इसके बाद इंडोनेशिया के रेंडा रियांडेस्टा को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया और जापान के शिराइ शोता को क्वार्टर फाइनल में 7 . 3 से मात दी। सेमीफाइनल में उन्होंने उजबेकिस्तान के जवरेल शापियेव को 4 . 3 से हराया।

Also Read: Asian Games 2023: भारत को महिला कबड्डी में गोल्ड, 100 पदक पूरे; PM मोदी ने कहा- 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

यश तूनिर (74 किलो), विकी (97 किलो) और सुमित मलिक (125 किलो) पदक दौड़ में पहुंचे बिना ही बाहर हो गए। यश को ताजिकिस्तान के मागोमेत इवलोएव ने तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया। उन्होंने कंबोडिया के चेयांग चोयुन को प्री क्वार्टर फाइनल में मात दी थी।

2018 के Asian Games में भारत के मिले थे दो गोल्ड

विकी को कजाखस्तान के अलीशेर येरगली ने हराया जबकि सुमित मलिक को किर्गीस्तान के एलाल लाजारेव ने हराया। भारत ने 2018 में जकार्ता खेलों में तीन पदक जीते थे जिनमें विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के दो स्वर्ण शामिल थे। बजरंग शुरूआती दौर से ही बाहर हो गए जबकि विनेश ने घुटने की चोट के कारण भाग नहीं लिया ।

Also Read: Asian Games 2023: ज्योति, देवताले ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को PM मोदी ने दी बधाई

First Published - October 7, 2023 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट