facebookmetapixel
Sudeep Pharma IPO: ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा फार्मा कंपनी का आईपीओ, क्या निवेश करना सही रहेगा?Smart Beta Funds: क्या स्मार्ट-बीटा में पैसा लगाना अभी सही है? एक्सपर्ट्स ने दिया सीधा जवाबपीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी! लेकिन कई किसानों के खाते खाली – आखिर वजह क्या है?Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर दोनों के भाव फिसलेक्रिप्टो पर RBI की बड़ी चेतावनी! लेकिन UPI को मिल रही है हाई-स्पीड ग्रीन सिग्नलभारत और पाकिस्तान को 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी: ट्रंपजी20 विकासशील देशों के मुद्दे आगे बढ़ाएगा: भारत का बयानडेवलपर्स की जान में जान! SC ने रोक हटाई, रुके हुए प्रोजेक्ट फिर पटरी परनीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री, नई मंत्रिपरिषद में बड़े सरप्राइजराष्ट्रपति के लिए तय नहीं कर सकते समयसीमा: सुप्रीम कोर्ट

Asian Games 2023: भारत को महिला कबड्डी में गोल्ड, 100 पदक पूरे; PM मोदी ने कहा- 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ने कहा, 'हमने 2018 में फाइनल हारने के बाद काफी मेहनत की। पांच साल तक इंतजार किया और कड़ी मेहनत रंग लाई।

Last Updated- October 07, 2023 | 12:05 PM IST
Asian Games 2023: Indian women's kabaddi team regains Asian Games gold for country's 100th medal

ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत ने Asian Games 2023 में गोल्ड जीतने का आंकड़ा 20 के पार पहुंचा दिया हो। आज यानी शनिवार को भारतीय दल ने एशियाई खेलों में 100 पदक तब पूरे कर लिए जब महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को रोमांचक फाइनल में 26 . 25 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत के साथ ही भारत की झोली में अब तक कुल 100 पदक आ चुके हैं। अभी तक भारत के नाम 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य हो चुके हैं।

भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है। पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था। गौरतलब है कि अगर पिछले एशियाई खेलों के आंकड़े देखे जाएं तो 2018 में खेले गए एशियाड गेम में ही भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिताबी जीत के साथ ही आज भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में पदकों का तिहरा अंक छुआ। फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै ने बेहद कड़ी चुनौती दी लेकिन भारत ने एक अंक से बाजी मारी। हाफटाइम तक भारत के पास पांच अंक की बढ़त थी। पूजा ने भारत के लिये कई अंक जुटाए।

Also Read: Asian Games 2023: ज्योति, देवताले ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को PM मोदी ने दी बधाई

2010 में कबड्डी हुई थी Asian Games में शामिल, महिला टीम ने जीते 3 गोल्ड

एशियाई खेलों में 2010 में कबड्डी को शामिल किए जाने के बाद महिला कबड्डी का यह तीसरा स्वर्ण पदक था। भारत ने 2010 और 2014 में स्वर्ण जीता था लेकिन 2018 फाइनल में ईरान से हार गई।

चीनी ताइपै ने दी कड़ी चुनौती, जानें कैसा रहा भारतीय टीम का परफॉर्मेंस

Asian Games 2023 में भारत का सामना कबड्डी में उदीयमान टीम चीनी ताइपै से था जिसने उसे कड़ी चुनौती दी। दोनों टीमें ग्रुप चरण में 34 . 34 से बराबरी पर थी और दोनों को पता था कि फाइनल आसान नहीं होगा। भारत ने हाफटाइम तक 14 . 9 से बढ़त बना ली थी। पूजा ने कई अंक बनाये।

Also Read: Asian Games 2023: ईरानी और जापानी पहलवान से बुरी तरह हारे बजरंग पुनिया, ब्रॉन्ज मेडल से भी चूकें

ब्रेक के बाद भारत की बढत 16 . 14 रह गई और पांच मिनट बाकी रहते स्कोर 19 . 17 था तब चीनी ताइपै ने एक वीडियो रेफरल लिया और कामयाब रही। इसके बाद चीनी ताइपै ने चार अंक बनाये और 21 . 19 की बढत बना ली। पूजा ने एक अंक लेकर अंतर 20 . 21 कर लिया। इसके बाद कप्तान रितु नेगी ने रेड के लिये पुष्पा की बजाय पूजा को भेजा जिसने दो अंक बनाए। एक मिनट बाकी रहते रेडर पुष्पा ने एक अंक बनाया जिस पर चीनी ताइपै का रिव्यू नाकाम रहा।

कप्तान रितु नेगी ने कहा- 5 साल की मेहनत लाई रंग

कप्तान रितु नेगी ने कहा, ‘हमने 2018 में फाइनल हारने के बाद काफी मेहनत की। पांच साल तक इंतजार किया और कड़ी मेहनत रंग लाई।’

PM मोदी ने Asian Games 2023 में 100 पदक होने पर बधाई, कहा- 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

Asian Games 2023 में भारत के सौ पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे।

Also Read: Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।’ उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने कहा, ‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।’

(Input-PTI)

First Published - October 7, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट