facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Asian Games 2023: ज्योति, देवताले ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय तीरंदाजों ने इन Asian Games में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिए। इससे पहले भारत ने इंचियोन में 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे।

Last Updated- October 07, 2023 | 11:40 AM IST
Jyothi, Deotale claim hat-trick of gold as archers return with record nine medals In Asian Games 2023

Asian Games 2023: भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जबकि अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला और इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिए। इससे पहले भारत ने इंचियोन में 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे।

मौजूदा विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने कांस्य पदक के एकतरफा प्लेआफ मुकाबले में इंडोनेशिया की रातिह जिलिजाती एफ को हराया। बर्लिन में दो महीने पहले विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 17 वर्ष की अदिति ने 146 . 140 से जीत दर्ज की। बाद में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149 . 145 से हराकर तीसरा स्वर्ण जीता। वह मिक्स्ड डबल और महिला टीम वर्ग का स्वर्ण जीत चुकी है।

ज्योति ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं है। इतने जज्बात उमड़ रहे हैं। मुझे सोचने के लिये समय लगेगा।’’ वहीं गुरू और शिष्य के मुकाबले में 21 वर्ष के विश्व चैम्पियन देवताले ने 34 वर्ष के अभिषेक वर्मा को 149 . 147 से हराया। बर्लिन में विश्व खिताब जीतने वाले देवताले पुरूष टीम और मिक्स्ड डबल स्वर्ण जीत चुके हैं।

Also Read: Asian Games 2023: ईरानी और जापानी पहलवान से बुरी तरह हारे बजरंग पुनिया, ब्रॉन्ज मेडल से भी चूकें

PM मोदी ने दी ज्योति को बधाई

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर ज्योति सुरेखा वेन्नम को बधाई दी और कहा कि यह भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण है।

पीएम मोदी ने कंपाउंड तीरंदाजी में एशियाई खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए ज्योति को बधाई दी और कहा कि उनका समर्पण और कौशल देश को गौरवान्वित करता रहता है।

Also Read: Asian Games 2023 Badminton: सेमीफाइनल में हारे H S Prannoy, ब्रॉन्ज मेडल मिला

ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा को भी पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए देवताले को बधाई दी और Asian Games 2023 में कंपाउंड तीरंदाजी पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ओजस प्रवीण देवताले को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और अटूट फोकस ने इसे फिर से किया है और हमारे देश को गौरवान्वित किया है।’

इसी के साथ पीएम ने शानदार परफॉर्मेंस के लिए तीरंदाज अभिषेक वर्मा को रजत पदक जीतने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी निपुणता और खेल भावना चमकती है और भारत इस उपलब्धि से रोमांचित है।

Also Read: Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

First Published - October 7, 2023 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट