facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम ने भी जीता गोल्ड मेडल, बारिश के चलते रद्द हुआ मैच

Asian Games 2023 के पुरुष क्रिकेट का फाइनल रद्द होने के बाद अफगानिस्तान से ज्यादा वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया।

Last Updated- October 07, 2023 | 3:36 PM IST
Indian men's cricket team wins gold at Asian Games

Asian Games 2023, Men’s Cricket: अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होने से भारत को स्वर्ण पदक मिला। इसके साथ ही अब भारत की झोली में 27वां गोल्ड मेडल आ गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में अपने पदार्पण में स्वर्ण पदक जीता और रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को ज्यादा वरीयता के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

जब बारिश शुरू हुई तो उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान का स्कोर 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन था। लेकिन, लगातार बारिश के कारण झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट फील्ड (Zhejiang University of Technology Cricket Field) में खेल रुका और मैच फिर शुरू नहीं हुआ।

Also Read: Asian Games 2023: पहली बार भारत को मिला बैडमिंटन का गोल्ड मेडल, सात्विकसाईराज -चिराग ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान की खराब रही परफॉर्मेंस

अफगानिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने शुरुआती चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। शिवम दुबे (1-0-4-1) जुबैद अकबरी (पांच) को आउट किया जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (चार) अर्शदीप सिंह (3-0-17-1) का शिकार बने। नूर अली जादरान (एक) गफलत का शिकार हो कर रवि बिश्नोई की थ्रो पर रन आउट हो गए।

शहीदुल्लाह ने 43 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेल टीम का संकट से बाहर निकाला। अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने अफसर जजई (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इस साझेदारी को बिश्नोई (4-0-12-1) ने तोड़ा।

Also read: Asian Games 2023: भारत को महिला कबड्डी में गोल्ड, 100 पदक पूरे; PM मोदी ने कहा- 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

लेफ्ट हैंड स्पिनर शाहबाज अहमद (3.2-0-28-1 ने इसके बाद करीम जन्नत (एक) को बोल्ड किया। कप्तान गुलबदिन नायब ने इसके बाद शाहिदुल्ला के साथ छठे विकेट के लिए 60 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। नायब ने 24 गेंद में नाबाद 27 रन बनाने के दौरान एक चौका और दो छक्के जड़ें।

बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और श्रीलंका के मैच रेफरी ग्रैम लैब्रूइ ने मैदान का मुआयना करने के बाद इसे रद्द घोषित कर दिया। भारतीय टीम बेहतर वरीयता के आधार पर विजेता बनी।

Also read: Asian Games 2023: भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराया

बता दें कि एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक मैच में भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए  एशियाई खेलों का अपना पहला फाइनल मैच था। वहीं, अफगानिस्तान महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो बार उपविजेता रहा है।

 

First Published - October 7, 2023 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट