facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट, लेकिन टेंशन नहीं हुआ कम; एक्सपर्ट ने बताई वजहGold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीGoogle Pixel 11 Series Launched: 120x Zoom, Tensor G6 और Gemini AI से लैस; भारत में कितनी है कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,350 के पास; Tata Group के ज्यादातर शेयरों में गिरावटStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

आईटीसी दावे के लिए इनवॉइस पर्याप्त नहीं

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 10:10 AM IST
Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के इनवॉयस और चेक भुगतान पेश कर वैट के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के फैसले को निरस्त कर दिया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कर प्राधिकारियों की अपील को अनुमति दी। न्यायालय ने कहा कि आईटीसी के तहत दावा करने वाले डीलर को संदेह से परे वास्तविक लेन-देन और माल की वास्तविक भौतिक आवाजाही को सिद्ध करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय का फैसला ‘त्रुटिपूर्ण’ है।

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘आईटीसी का दावा करने के लिए लेन-देन की प्रामाणिकता और सामान की वास्तविक भौतिक आवाजाही अनिवार्य है। इस अनिवार्यता को बेचने वाले डीलर के नाम व पते, सामान को लेकर जाने वाले वाहन, माल भाड़े के भुगतान, सामान को स्वीकार करने, टैक्स इनवॉयस और भुगतान के विवरण आदि से सिद्ध किया जा सकता है।’’ न्यायालय ने आगे जोड़ा कि टैक्स इनवॉयस और चैक भी एक दस्तावेज हो सकता है लेकिन लेन-देन की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है। जीएसटी के दौर में ई-वे बिल और ई-इनवॉयसिंग से आईटीसी का दावा करना आसान हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement