facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की मंजूरी पर कुछ कहना जल्दबाजी: विदेश मंत्रालय

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका के स्वामित्व वाले टैंकर सेफसी विष्णु पर बुधवार को इराक के बसरा के पास हुए हमले में एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई

Last Updated- March 12, 2026 | 4:20 PM IST
Randhir Jaiswal
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल गुरुवार, 12 मार्च को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान। (फोटो: स्क्रीनशॉट/YouTube)

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ईरान की ओर से भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजूरी देने की खबरों पर अभी कोई नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। हालांकि, भारत और ईरान के बीच समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई है।

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि आखिरी बातचीत में जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इससे आगे फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

होर्मुज एनर्जी सप्लाई के लिए अहम रूट

यह बयान उस समय आया है जब खबरें सामने आई थीं कि नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के बाद ईरान भारतीय झंडा लगे तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने पर सहमत हो सकता है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के तेल और गैस व्यापार के लिए बेहद अहम है और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण चर्चा में है।

हमले में एक भारतीय चालक की मौत

विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका के स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर सेफसी विष्णु पर बुधवार को इराक के बसरा के पास हुए हमले में एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें… Safesea Vishnu पर ईरानी हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत

मंत्रालय के अनुसार जहाज पर मौजूद बाकी 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।

इसके अलावा मंत्रालय ने बुधवार को पुष्टि की थी कि क्षेत्र में हुए हमलों के दौरान जिन व्यापारी जहाजों पर भारतीय नागरिक सवार थे, उनमें से दो भारतीयों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement