facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

IT Stocks पर नुवामा को बड़ा भरोसा, टॉप 10 शेयरों पर 84% तक अपसाइड टारगेट; कहा- AI चुनौती से उबर जाएगा सेक्टर

Advertisement

IT Stocks: ब्रोकरेज ने कहा मार्क ट्वेन ने 100 साल से पहले कहा था कि 'मेरी मौत की खबरें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं।' आज भारतीय आईटी सेक्टर की स्थिति कुछ ऐसी ही लगती है।

Last Updated- March 11, 2026 | 3:17 PM IST
Accenture Results

IT Stocks to Buy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को लेकर निवेशकों में फैली चिंता के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा ने भारतीय आईटी सेक्टर पर नयी रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में आईटी सेक्टर पर दमदार आउटलुक दिया है। साथ ही कहा है कि आईटी सेक्टर में डर को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शार्ट टर्म में आईटी सेक्टर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लेकिन मीडियम और लॉन्ग टर्म को लेकर आउटलुक पॉजिटिव है।

ब्रोकरेज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में एचसीएलटेक, विप्रो, टेक महिंद्रा और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज पर अपनी अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है। इसी के साथ नुवामा ने अब टॉप 10 भारतीय आईटी सेवा शेयरों में से सभी पर ‘BUY’ रेटिंग दी है।

Also Read: RIL की US रिफाइनरी को मिल सकती है वेनेजुएला के तेल तक पहुंच; स्टॉक पर BUY रेटिंग, ₹1,730 के टारगेट

ब्रोकरेज के अनुसार, जनरेटिव एआई (Gen-AI) को अपनाने की प्रक्रिया भी नई तकनीक अपनाने के सामान्य तरीके के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। शुरुआती दौर में आईटी सर्विस कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है और कुछ कारोबार कम हो सकता है। फिलहाल कंपनियां इसी स्थिति का सामना कर रही हैं। लेकिन इसके बाद एक समय ऐसा आएगा जब बढ़त का दौर शुरू होगा और कारोबार फिर से तेजी से बढ़ सकता है।

नुवामा ने आईटी सेक्टर में ताजा की स्थिति की तुलना मार्क ट्वेन से करते हुए लिखा कि मार्क ट्वेन ने 100 साल से भी पहले कहा था कि ‘मेरी मौत की खबरें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं।’ आज भारतीय आईटी उद्योग की स्थिति कुछ ऐसी ही लगती है।

‘इस चुनौती से भी निकल जाएंगी IT कंपनियां’

जनरेटिव एआई (Gen-AI) के आने और इसके तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बाद कई लोग यह मानने लगे हैं कि भारतीय आईटी सर्विस इंडस्ट्री का भविष्य कमजोर पड़ सकता है। इन चिंताओं को और बल तब मिला, जब शेयर बाजार में इन कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। पहले वैश्विक सास (SaaS) कंपनियों के शेयर गिरे और उसके बाद आईटी सर्विस कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

ब्रोकरेज ने कहा हमें लगता है कि यह स्थिति आईटी इंडस्ट्री के लिए पहले भी देखी जा चुकी है। हमारा मानना है कि जैसे पहले कई बदलावों के बाद यह उद्योग मजबूत होकर उभरा, वैसे ही इस बार भी यह इस चुनौती से बाहर निकल जाएगा और इसके कुल बाजार (TAM) में भी बढ़ोतरी होगी। हम मध्यम और लंबी अवधि के नजरिए से आईटी सेक्टर को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं, हालांकि निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। पिछले दो महीनों में आई तेज गिरावट के बाद आईटी शेयरों के वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गए हैं। इसी वजह से हमने टॉप 10 आईटी सर्विस कंपनियों के शेयरों पर ‘BUY’ रेटिंग दी है।

अत्यधिक आकर्षक वैल्यूएशन पर IT शेयर

ब्रोकरेज ने कहा कि एक तरफ Gen-AI प्लेटफॉर्म कंपनियां हर हफ्ते नए टूल्स की घोषणा कर रही हैं। इनमें से कई अभी पूरी तरह साबित नहीं हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सास (Saas) और आईटी सर्विस कंपनियां यह उदाहरण दे रही हैं कि पुराने सिस्टम को बदलना उतना आसान नहीं होता जितना कहा जाता है।

शेयर रेटिंग टारगेट प्राइस (₹) अपसाइड (%)
कोफोर्ज (Coforge) खरीदें 2100 84
एमफैसिस (Mphasis) खरीदें 3100 42
एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) खरीदें 6100 41
टीसीएस (TCS) खरीदें 3300 31
इन्फोसिस (Infosys) खरीदें 1650 27
पर्सिस्टेंट (Persistent) खरीदें 6000 26
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदें 1650 24
हेक्सावेयर (Hexaware) खरीदें 550 24
विप्रो (Wipro) खरीदें 240 21
एचसीएल टेक (HCL Tech) खरीदें 1550 14

ब्रोकरेज ने कहा, ”हमारा मानना है कि आईटी सर्विस का बिजनेस मॉडल आगे भी बना रहेगा और Gen-AI से आने वाला बदलाव इन कंपनियों के लिए बड़े अवसर भी पैदा कर सकता है। हाल में आई तेज गिरावट के बाद इन शेयरों का वैल्यूएशन अब काफी आकर्षक हो गया है। हमारे विश्लेषण से भी यह संकेत मिलता है कि बाजार इन कंपनियों की भविष्य की वृद्धि को बहुत कम मान रहा है।”

उसने कहा कि हमने अपने अनुमान को बरकरार रखा है, लेकिन Gen-AI से जुड़े संभावित जोखिम को देखते हुए टारगेट प्राइस को थोड़ा कम किया है। साथ ही एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा और हेक्सावेयर के शेयरों की रेटिंग बढ़ाकर ‘BUY’ कर दी है। अब टॉप 10 आईटी सर्विस कंपनियों के सभी शेयरों पर ‘BUY’ रेटिंग है। इनमें कोफोर्ज, एलटीआईमाइंडट्री, पर्सिस्टेंट, एमफैसिस, इन्फोसिस और टीसीएस ब्रोकरेज के पसंदीदा शेयर हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement