Sedemac Mechatronics IPO Listing: सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स आईपीओ के शेयर बुढ़वा (11 मार्च) को शेयर बाजार में मजबूती के साथ लिस्ट हो गए। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के शेयर एनएसई पर 1,535 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह इसके इश्यू प्राइस 1,352 रुपये से 13.54 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं बीएसई पर शेयर 1,510 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए जो प्राइस बैंड के अपर बैंड की तुलना में 11.69 प्रतिशत अधिक है।
यह आईपीओ ग्रे मार्केट की उम्मीदों से बेहतर रहा। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर का जीएमपी (GMP) लिस्टिंग से पहले ₹0 था। इससे संकेत मिल रहा था कि लिस्टिंग सपाट हो सकती है।
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स आईपीओ को तीन दिनों की बोली के दौरान ठीक-ठाक सब्सक्रिप्शन मिला। तीसरे दिन के अंत तक यह इश्यू कुल 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.20 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 0.77 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 8.46 गुना सब्सक्राइब हुआ।
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ 4 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 6 मार्च को बंद हुआ। वहीं शेयरों का आवंटन 9 मार्च को तय किया गया। इस बुक-बिल्ट इश्यू के जरिए कंपनी ने 1,087.45 करोड़ रुपये जुटाए। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसमें 80.43 लाख इक्विटी शेयर बेचे गए। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 प्रति शेयर तय किया गया था। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल पर था। इसलिए इससे मिलने वाला पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा। यह रकम उन मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों को जाएगी, जिन्होंने आईपीओ के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है।
आईपीओ 11 शेयरों के लॉट साइज के साथ पेश किया गया था। खुदरा निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए अप्लाई करना जरुरी था। इस इश्यू के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड ने बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य किया, जबकि MUFG इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने रजिस्ट्रार के रूप में सेवाएं दीं।