facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Raajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू खुला, ₹99–100 प्राइस बैंड; निवेश से पहले जानें अहम बातें

Advertisement

Raajmarg IPO: आईपीओ के कुल आकार का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए और बाकी 25% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

Last Updated- March 11, 2026 | 10:11 AM IST
Powerica IPO

Raajmarg IPO: सरकारी कंपनी नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के समर्थन वाली राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) का आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (11 मार्च) खुल गया। कंपनी ने इश्यू के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने 99 से 100 रुपये प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 11 मार्च को खुल गया और 13 मार्च तक खुला रहेगा। इश्यू खुलने से पहले इनविटेशनल इन्वेस्टमेंट (InvIT) ने भारतीय जीवन बीमा निगम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस सहित प्रमुख निवेशकों से 1,728 करोड़ रुपये जुटा लिए।

आईपीओ के कुल आकार का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए और बाकी 25% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के यूनिट्स 24 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है।

क्या करती है कंपनी?

राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट मैनेजर्स एक जॉइंट पहल है। इसमें कई बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान हिस्सेदार हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, नाबफिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ आकार 6,000 करोड़ रुपये तक होगा। यह पहले प्रस्तावित 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जब जनवरी में ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए गए थे। इससे पहले एनएचएआई ने राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (RIIMPL) को इस इनविट का निवेश प्रबंधक नियुक्त किया था।

Raajmarg IPO

यह पहली बार है जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपने हाईवे एसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम को रिटेल निवेशकों (सामान्य निवेशकों) के लिए खोल रहा है। इस इश्यू के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है। राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 18 मार्च को तय होने की उम्मीद है। इसके यूनिट्स के 24 मार्च को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement