facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Gold Silver Price Today: MCX पर सोना ₹1.61 लाख के पास, चांदी ₹2.67 लाख के करीब कारोबार

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,67,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- March 12, 2026 | 9:46 AM IST
Gold and Silver Price today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,67,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,010 रुपये की तेजी के साथ 1,62,799 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,789 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 462 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,327 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,62,991 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,61,081 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 721 रुपये की तेजी के साथ 2,69,212 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,491 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 875 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,616 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,69,212 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,66,174 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ गए। Comex पर सोना आज 5,185.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,179.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.30 डॉलर की गिरावट के साथ 5,158.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read | खाड़ी संघर्ष से महंगे हो रहे फर्टिलाइजर और तेल, भारत के राजकोष और वृद्धि अनुमान पर बढ़ा दबाव

Comex पर चांदी के वायदा भाव 86.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 85.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.61 डॉलर की गिरावट के साथ 84.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,62,799 1,61,789 1,61,327
चांदी 2,69,212 2,68,491 2,67,616
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,185.40 5,179.10 5,158.80
चांदी 86.06 85.53 84.92

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement