facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Indigo की बाजार हिस्सेदारी घटी, Air India की हिस्सेदारी में इजाफा

Advertisement

Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) की बाजार हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- November 16, 2023 | 10:45 PM IST
indigo

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) की घरेलू बाजार हिस्सेदारी इस साल सितंबर के 63.4 प्रतिशत की तुलना में मामूली गिरावट के साथ अक्टूबर में 62.6 प्रतिशत रह गई। ब्लूमबर्ग और नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इस दौरान टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) की बाजार हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गई। इस बीच इसकी सहयोगी विमानन कंपनी विस्तारा (VIstara) की बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 9.7 प्रतिशत रह गई।

समूह की अन्य विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया (Air Asia) ने अक्टूबर में 6.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की। सितंबर में इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत थी। देश के पूरे घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो और टाटा समूह की विमानन कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 89 प्रतिशत है।

अक्टूबर में आकाश एयर (Akasa Air) की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 4.2 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रही। स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत से बढ़कर पांच प्रतिशत हो गई।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement