facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

वित्त और स्वास्थ्य संबंधी विज्ञापन करने वालों की जिम्मेदारी बढ़ी

Advertisement

हेल्थ इन्फ्लुएंसर के लिए एएससीआई का कहना है कि उनके पास जरूरी योग्यता जैसे मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए या फिर वे नर्स, पोषण विशेषज्ञ, डायटिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट अथवा मनोवैज्ञा

Last Updated- August 18, 2023 | 11:05 PM IST
Growing influence of social media influencers in politics

एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCII) ने विज्ञापन संबंधी अपने दिशानिर्देशों में बदलाव किया है। नए दिशानिर्देशों में वित्त और स्वास्थ्य कंपनियों का विज्ञापन करने वालों पर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है।

फिनफ्लुएंसर के तौर पर पहचाने जाने वाले फाइनैंशियल इन्फ्लुएंसर के लिए एएससीआई का कहना है कि जब वे शेयर या निवेश से जुड़ी सलाह देंगे तो उनका भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से पंजीकृत होना जरूरी है और उनकी सेबी पंजीकरण संख्या उनके नाम और योग्यता के साथ दर्शाई जानी चाहिए।

नए दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘अन्य वित्तीय सलाह के लिए इन्फ्लुएंसर को बीमा नियामक का बीमा लाइसेंसी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) आदि होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें समय-समय पर वित्तीय नियामकों द्वारा अनिवार्य किए गए सभी आवश्यकताओं का खुलासा करना होगा।’

हेल्थ इन्फ्लुएंसर के लिए एएससीआई का कहना है कि उनके पास जरूरी योग्यता जैसे मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए या फिर वे नर्स, पोषण विशेषज्ञ, डायटिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट अथवा मनोवैज्ञानिक हों।

उसने कहा है, ‘बैंकिंग, वित्त सेवा, बीमा, स्वास्थ्य और पोषण उत्पादों तथा सेवाओं जैसी श्रेणियों में गलत अथवा भ्रामक विज्ञापन के कारण ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।’

काउंसिल ने ऐसी योग्यताओं के खुलासे के लिए नए मानदंड भी जोड़े हैं। इसमें कहा गया है कि जानकारी को प्रमुखता से दिखाना चाहिए या वीडियो की शुरुआत में ही इसका उल्लेख करना होगा।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि इसके अलावा ब्लॉग या किसी टेक्स्ट-आधारित पोस्ट के लिए उपभोक्ता के पोस्ट पढ़ने के पहले ही इसका खुलासा कर देना होगा। पॉडकास्ट के दौरान विज्ञापन शुरू होने से पहले ही इसके बारे में बताना होगा।

एएससीआई द्वारा पूछे जाने पर इन्फ्लुएंसर को अपनी योग्यताएं और प्रमाणपत्रों का प्रमाण भी देने में सक्षम होना चाहिए।
इन्फ्लुएंसर के लिए दिशानिर्देश पहले में मई 2021 में पेश किए गए थे। उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रचार सामग्री की पहचान करने और उत्पादों या सेवाओं पर सही निर्णय लेने में मदद करना है।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement