facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

ई-दोपहिया की बिक्री में नरमी के आसार

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 9:17 AM IST
two wheeler

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 24 में वे लगभग 15 लाख वाहन बेचेंगी, जो नीति आयोग के महत्वाकांक्षी लक्ष्य 23 लाख से काफी कम है। इससे वर्ष 2030 तक 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक दोपहिया तक पहुंचने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धक्का लग सकता है।

प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने कहा कि वह और ज्यादा सुस्त अनुमान जताने पर बाध्य है क्योंकि वर्ष 23 में उद्योग का प्रदर्शन नीति आयोग के 12 लाख के लक्ष्य से काफी कम रहने के आसार जताए गए हैं।

वित्त वर्ष 23 के लिए एसएमईवी का अनुमान सरकार के लक्ष्य के करीब था क्योंकि इसके 10 लाख से अधिक बिक्री होने की उम्मीद थी। लेकिन हकीकत कुछ और ही रही।

एसएमईवी के महानिदेशक और हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्याधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा ‘इस वित्त वर्ष के आखिर तक हम 7,50,000 के आसपास रहेंगे, जो नीति आयोग के अनुमान से कम है। भले ही हमने 10 लाख से ज्यादा का अनुमान जताया था, लेकिन अब वह संभव होता नहीं लगता। इसलिए हमारे सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर हमें वित्त वर्ष 20 में बिक्री ज्यादा से ज्यादा दोगुनी होने की उम्मीद है, लेकिन यह तीन गुना तक नहीं बढ़ेगी।’ यही वजह है कि एसएमईवी का अनुमान सरकार की तुलना में बहुत कम है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement