facebookmetapixel
Advertisement
डीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर

Bonus Stocks: 2025 की विदाई और 2026 की शुरुआत में निवेशकों को तोहफा, दो कंपनियां बाटेंगी बोनस

Advertisement

A-1 Ltd और Magnanimous Ltd ने बोनस शेयर जारी किए जाने की घोषणा की है जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियो में बिना खर्च हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी

Last Updated- December 28, 2025 | 3:50 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जब 2025 अलविदा कहने की तैयारी में है और 2026 के पहले कदमों की आहट सुनाई देने लगी है, तब शेयर बाजार में भी साल बदलने का जश्न नजर आने लगा है। इस साल की विदाई और नए साल की शुरुआत के बीच दो कंपनियां अपने निवेशकों के लिए खास सौगात लेकर आ रही हैं। ये सौगात है बोनस शेयर, जो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के निवेशकों के पोर्टफोलियो को बड़ा बना देते हैं।

साल के आखिरी कारोबारी दिनों और नए साल के शुरुआती सत्रों में A-1 Ltd और Magnanimous Trade & Finance Ltd के बोनस इश्यू बाजार में खास चर्चा का विषय बनने वाले हैं। दोनों ही कंपनियों ने इसके लिए अलग-अलग तारीखों पर रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट तय की है, ताकि यह तय किया जा सके कि कौन से निवेशक बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

A-1 Ltd निवेशकों को देगी बोनस

A-1 Ltd अपने शेयरधारकों को 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1 शेयर हैं, तो उसे 3 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 31 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की है।

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रजिस्टर में यह देखती है कि उसके शेयरधारक कौन हैं। जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयर अपने डीमैट खाते में रखते हैं, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होते हैं। एक्स-डेट से एक दिन पहले तक शेयर खरीदने वाले निवेशक भी इस बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

Also Read: Stock Split: अगले हफ्ते दो कंपनियां अपने शेयरों का करेंगी बंटवारा, रिकॉर्ड-डेट पर सबकी नजर

A-1 Ltd का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब बाजार में साल के अंत को लेकर निवेशकों की गतिविधियां तेज रहती हैं। बोनस इश्यू आमतौर पर कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल पोजिशन और भविष्य को लेकर उसके भरोसे का संकेत माना जाता है।

Magnanimous Ltd का बड़ा कदम

दूसरी कंपनी Magnanimous Trade & Finance Ltd ने बोनस इश्यू के मामले में और भी बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 23:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी निवेशक के पास अगर 1 शेयर है, तो उसे 23 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे।

इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 2 जनवरी 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है। नए साल की शुरुआत में आने वाला यह बोनस इश्यू बाजार में इस शेयर को लेकर खास चर्चा का विषय बन सकता है। बड़े अनुपात में बोनस इश्यू होने से शेयरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की गिनती कई गुना हो जाती है।

बोनस शेयर मिलने के बाद शेयर की कीमत आमतौर पर उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाती है, लेकिन निवेशकों की हिस्सेदारी यानी ओनरशिप प्रतिशत वही रहता है। इसी वजह से बोनस इश्यू को लंबे समय के निवेशकों के लिए एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जाता है।

इन दोनों कंपनियों के बोनस इश्यू आने वाले हफ्ते में बाजार की चाल और निवेशकों की रणनीति पर असर डाल सकते हैं। निवेशक रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट को ध्यान में रखकर अपने फैसले लेते नजर आ सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement