facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

उभरते आर्थिक दबाव के बीच भारतीय परिवारों का ऋण बढ़ा, पांच साल के औसत से ऊपर

Advertisement

मार्च 2025 तक परिवारों का कुल कर्ज 41.3% जीडीपी तक पहुंचा, गैर-आवास खुदरा ऋण प्रमुख

Last Updated- January 01, 2026 | 10:39 AM IST
household income survey

भारत के परिवारों का कर्ज मार्च 2025 के आखिर तक बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 41.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह अपने 5 साल के औसत 38.3 प्रतिशत से लगातार बढ़ रहा है। परिवारों के कर्ज में हुई वृद्धि में खपत से जुड़े कर्ज ने अहम भूमिका निभाई है।

बहरहाल रिजर्व बैंक ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि ज्यादातर उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं (ईएमई) की तुलना में भारत के परिवारों के ऊपर कर्ज कम बना हुआ है।

परिवारों की उधारी की व्यापक श्रेणियों में गैर आवास खुदरा ऋण ज्यादातर उपभोग के मकसद से बढ़ा है और यह प्रमुख सेग्मेंट बना हुआ है। सितंबर 2025 तक वित्तीय संस्थाओं से परिवारों की कुल उधारी में इसकी हिस्सेदारी 55.3 प्रतिशत है। इसकी हिस्सेदारी पिछले 5 साल में बढ़ी है। इसकी वृद्धि दर लगातार आवास ऋण, कृषि और बिजनेस लोन को पीछे छोड़ रही है।

रिजर्व बैंक का कहना है कि अगर परिवारों की उधारी के विभिन्न मदों को अलग करें तो पता चलता है कि खपत के मकसद से लिए गए कर्ज का हिस्सा प्रमुख है, उसके बाद संपत्ति सृजन और उत्पादक मकसद का स्थान आता है।

सितंबर 2025 के अंत में खपत के मकसद से लिए गए कर्ज में 22.3 प्रतिशत हिस्सा पर्सनल लोन का है। परिवारों की कुल उधारी में आवास ऋण की हिस्सेदारी 28.6 प्रतिशत है। वहीं कृषि और बिजनेस लोन की हिस्सेदारी शेष 16.1 प्रतिशत है।

समय बीतने के साथ गैर आवास खुदरा ऋण तेजी से बढ़ रहा है। इससे खपत पर आधारित बढ़ते ऋण का पता चलता है, जिसमें पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, वाहन ऋण, उपभोक्ता वस्तुओं के लिए ऋण शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ परिवारों की वित्तीय बचत वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में सुधर कर जीडीपी का 7.6 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement