facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

प​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि भारत होर्मुज स्ट्रेज से कार्गो की सुरक्षित आवाजाही के लिए बीमा कवर के लिए अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है

Last Updated- March 05, 2026 | 10:02 PM IST
natural gas

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच अगर कतर एनर्जी के उत्पादन में लंबे समय तक रुकावट बनी रहती है तो भारत की गैस कंपनियां औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को गैस की आपूर्ति या आवंटन की समीक्षा कर सकती है। इस बारे में जानकारी रखने वाले तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह बात कही। घरेलू पीएनजी और सीएनजी जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए गैस आवंटन में कटौती नहीं की जाएगी।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘भारत फिलहाल प्रतिदिन 19.5 करोड़ मानक घन मीटर प्राकृतिक गैस की खपत करता है। इनमें से कतर एनर्जी द्वारा उत्पादन रोकने के कारण 6 करोड़ मानक घन मीटर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में व्यवधान जारी रहा तो औद्योगिक क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।’

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ गया। इसे देखते हुए कतर की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कतर एनर्जी ने अपने संयंत्र में एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। कतर भारत का सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता है।

एक गैस कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को पहले से ही इस बारे में सूचित कर दिया गया है और कटौती की स्थिति में एलपीजी, तेल और अन्य विकल्प तलाशने के लिए कहा गया है।

गेल ने कहा कि वह संभावित आपूर्ति में कटौती का आकलन कर रही है क्योंकि पेट्रोनेट के साथ कतर एनर्जी के अनुबंध के तहत एलएनजी का आवंटन 4 मार्च से शून्य कर दिया गया है। गेल की अन्य स्रोतों और आपूर्तिकर्ताओं से एलएनजी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है।

एक अधिकारी ने कहा कि भारत होर्मुज स्ट्रेज से कार्गो की सुरक्षित आवाजाही के लिए बीमा कवर के लिए अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार महत्त्वपूर्ण शिपिंग मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर ईरानी हमलों के बीच होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए ‘रियायती जोखिम बीमा’ प्रदान करेगी।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement