facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

यूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगी

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में भारत को वै​श्विक खरीदारी केंद्र बनाना भी है और वह 30 प्रतिशत खरीद स्थानीय तौर पर करना चाहती है

Last Updated- March 05, 2026 | 10:40 PM IST
UNIQLO
यूनिक्लो इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी केंजी इनौए

जापानी परिधान रिटेलर यूनिक्लो की घरेलू इकाई ने वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 44 फीसदी की वृद्धि दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रिटेलर की जापानी मूल कंपनी फास्ट रिटेलिंग को उम्मीद है कि उसका समेकित राजस्व वित्त वर्ष 2026 में 10.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.21 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, जबकि व्यावसायिक लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 36,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

यूनिक्लो इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी केंजी इनौए ने शहर में कंपनी के दूसरे स्टोर के उद‌्घाटन के अवसर पर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भारत हमारी भविष्य की वृद्धि के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण है।’

उन्होंने कहा, ‘इस बाजार में हमारी हिस्सेदारी अभी भी बहुत छोटी है, जिसका मतलब है कि बढ़ने की काफी गुंजाइश है। भारत से वैश्विक समूह की अपेक्षाएं बहुत अधिक हैं। उद्देश्य न केवल घरेलू व्यवसाय को बढ़ाना है, बल्कि भारत को हमारे वैश्विक कार्यों के लिए सोर्सिंग हब के रूप में विस्तारित करना है।’

कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में भारत को वै​श्विक खरीदारी केंद्र बनाना भी है और वह 30 प्रतिशत खरीद स्थानीय तौर पर करना चाहती है।

उन्होंने बताया किया कि यूनीक्लो मौजूदा समय में भारत में बेचे जाने वाले माल का लगभग 15 से 20 प्रतिशत स्थानीय स्तर पर खरीदती है। इसके अलावा, भारत से होने वाला अधिकांश उत्पादन वैश्विक बाजारों में निर्यात किया जाता है।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement