facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्र

Advertisement

उद्यमी मीरा कुलकर्णी द्वारा वर्ष 2000 में स्थापित फॉरेस्ट एसेंशियल्स अधिग्रहण के बाद भी भारत से ही नेतृत्त्व करना जारी रखेगी

Last Updated- March 05, 2026 | 10:58 PM IST
Estee Lauder Companies
एस्टी लॉडर कंपनीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन डी ला फावेरी

अमेरिकी सौंदर्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्टी लॉडर कंपनीज भारतीय लग्जरी आयुर्वेद ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है। एस्टी लॉडर ने कहा कि उसने भारतीय लग्जरी आयुर्वेद ब्रांड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है, जो नियामकीय मंजूरी के अधीन है और इस लेनदेन के 2026 की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है। अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

उद्यमी मीरा कुलकर्णी द्वारा वर्ष 2000 में स्थापित फॉरेस्ट एसेंशियल्स अधिग्रहण के बाद भी भारत से ही नेतृत्त्व करना जारी रखेगी। कुलकर्णी इस ब्रांड में शीर्ष पर बनी रहेंगी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में ही रहेगा। उनके बेटे, कार्यकारी निदेशक समरथ बेदी अपनी नेतृत्व भूमिका में बने रहेंगे। एस्टी लॉडर ने घोषणा की, ‘ब्रांड भारत में अपने पूरी तरह से एकीकृत परिचालन पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखेगा, जिसमें शोध एवं विकास और घरेलू विनिर्माण शामिल हैं।’ एस्टी लॉडर का किसी भारतीय ब्रांड के साथ यह पहला जुड़ाव है।

एस्टी लॉडर कंपनीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन डी ला फावेरी ने न्यूयॉर्क शहर से बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अधिग्रहण से फॉरेस्ट एसेंशियल्स की पहचान नहीं बदलेगी। नाम, उत्पाद रणनीति और मूल्य निर्धारण अपरिवर्तित रहेंगे और कुलकर्णी और उनकी टीम उत्पाद पोर्टफोलियो विकसित करने और इसकी रणनीति को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी।

यह अधिग्रहण अमेरिकी सौंदर्य समूह की वैश्विक उप​स्थिति के लिए भी रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है। डी ला फावेरी ने कहा कि प्रेस्टीज ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स को एस्टी लॉडर के मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ मिलाकर (जिसमें एम. ए. सी., बॉबी ब्राउन, क्लिनिक, ला मेर, जो मलोन लंदन और एवेडा शामिल हैं) भारत कंपनी का सबसे बड़ा उभरता हुआ बाजार बन जाएगा। फॉरेस्ट एसेंशियल्स के मौजूदा समय पूरे भारत में लगभग 200 स्टोर हैं और इसकी शुद्ध बिक्री में दो अंक की वृद्धि होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement