facebookmetapixel
Advertisement
Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट, क्रिप्टो पर सतर्कता; CBDC को बढ़ावा

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने कहा, देश को वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक संप्रभुता बनाए रखने के लिए CBDC पर ध्यान देना चाहिए

Last Updated- January 01, 2026 | 10:43 AM IST
RBI GDP Growth Forecast

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टेबलकॉइन्स सहित क्रिप्टो संपत्तियों पर अपने सतर्क रुख को दोहराया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय बैंक का पैसा अंतिम निपटान संपत्ति और मौद्रिक प्रणाली में विश्वास का आधार बना रहना चाहिए।

केंद्रीय बैंक ने यह भी पुरजोर वकालत की कि देशों को पैसे में विश्वास बनाए रखने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए स्टेबलकॉइन्स पर केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने कहा, ‘वैश्विक बदलावों के बीच मौद्रिक संप्रभुता की रक्षा और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए रिजर्व बैंक स्टेबलकॉइन्स सहित क्रिप्टो संपत्तियों पर सतर्क रुख बनाए रखता है और संप्रभु डिजिटल इन्फ्रा को प्राथमिकता देता है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक का पैसा ही मुद्रा की विशिष्टता और वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाए रखता है। रिजर्व बैंक ने जोर देकर कहा, ‘यह (केंद्रीय बैंक का पैसा) अंतिम निपटान संपत्ति बना रहना चाहिए, और इसे पैसे में विश्वास के लिए आधार बना रहना चाहिए।’

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement