facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

पुरानी EV की कीमत को लेकर चिंता होगी कम, कंपनियां ला रही बायबैक गारंटी

Advertisement

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बाजार में ईवी के लिए अपनी निश्चित बायबैक योजना को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल तक कर दिया।

Last Updated- January 01, 2026 | 9:42 AM IST
Electric Vehicle (EV)
Representational Image

देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार अब अपने शुरुआती दौर से निकलकर परिपक्वता के चरण में जा रहा है। ऐसे में इन वाहन निर्माताओं का ध्यान अब एक ऐसे सवाल पर जा रहा है जो खरीदारों को बेहद परेशान करता है। वह सवाल है कि कुछ सालों बाद ईवी के मूल्य का क्या होगा। भारतीय सड़कों पर पुरानी ईवी की संख्या बढ़ने लगी है।

निर्माता इन वाहनों के डेप्रिसिएशन और बैटरी कमजोर होने की चिंता कम करने के लिए सुनिश्चित बायबैक गारंटी शुरू कर रहे हैं, इसकी दोबारा बिक्री से जुड़े रीसेल बाजार और बैटरी से जुड़ी योजनाओं की तैयारी कर रहे हैं।

सोमवार को जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बाजार में ईवी के लिए अपनी निश्चित बायबैक योजना को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल तक कर दिया। यह उद्योग में पहली बार है। कंपनी ने कहा कि इसमें चुनी गई अवधि के आधार पर 40-60 प्रतिशत की रीसेल वैल्यू की गारंटी है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, ‘एमजी हमेशा ग्राहकों को ध्यान में रखकर काम करती है। इसलिए, हमने ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’और ईवी की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement