facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

अनिश्चित माहौल में सतर्कता नहीं, साहस से ही आगे बढ़ा जा सकता है: टाटा चेयरमैन

Advertisement

चंद्रशेखरन ने कहा है, ‘जब अस्थिरता बनी रहती है तो सतर्कता लुभावनी लग सकती है। लेकिन ऐसे समय में आधे-अधूरे उपाय शायद ही कभी सफल होते हैं।

Last Updated- January 01, 2026 | 9:47 AM IST
File Image

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को लिखे अपने वर्षांत पत्र में कहा है कि जैसे-जैसे अनिश्चितता नई सामान्य बात बनती जा रही है, बल्कि हिम्मत के साथ जोखिम लेने से ही यह तय होगा कि कौन सफल होगा। उन्होंने समूह से कहा कि वह अपने लक्ष्य ऊंचे रखें और अस्थिरता के बीच भी लंबे समय के लिए निवेश करें।

चंद्रशेखरन ने कहा है, ‘जब अस्थिरता बनी रहती है तो सतर्कता लुभावनी लग सकती है। लेकिन ऐसे समय में आधे-अधूरे उपाय शायद ही कभी सफल होते हैं। वहीं, हिम्मत दिखाने के बड़े फायदे होते हैं।’उन्होंने 2026 के लिए प्राथमिकताएं बताईं और इसे एक और ऐसा वर्ष बताया जिसके अनिश्चितता और बदलावों से भरा होने की संभावना है।

आने वाले साल के लिए चंद्रशेखरन ने तीन प्राथमिकताएं बताईं- अनुशासित तरीके से काम करना, बेहतर टीम वर्क और सोच-समझकर जोखिम लेने की इच्छा। उन्होंने कहा कि काम करने से अस्थिर दुनिया में स्थिरता आती है, टीम वर्क हर बार टैलेंट को हरा देता है और खासकर शोध और स्कॉलरशिप के क्षेत्र में बड़े निवेश जरूरी हैं, भले ही रिटर्न मिलने में समय लगे।

चंद्रशेखरन ने कहा कि देश इस दशक में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इस बदलाव से उसे (और टाटा ग्रुप को) फायदा होगा और युवाओं और गतिशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए मौके पैदा होंगे।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement