facebookmetapixel
Advertisement
HAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेटIndia-AI Impact Summit 2026 में कारोबारियों की नजर किस पर? AI समिट से मिलेंगे बड़े संकेतStock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिए

Tesla का प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकारों में लगी होड़, तमिलनाडु तथा तेलंगाना भी ज्यादा पीछे नहीं

Advertisement

पिछले तीन महीनों में राज्य में वाहन क्षेत्र में दो बड़ा निवेश हुए हैं और उसके बाद Tesla से बात की जा रही है। पहला निवेश वियतनाम की ईवी कंपनी विनफास्ट ने किया है।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:54 PM IST
Tesla 'चुप', अभी तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में नहीं बताया: अधिकारी, Tesla 'silent', hasn't told about its India plans yet: Officials

इधर दुनिया भर में मशहूर वाहन कंपनी टेस्ला भारत आने की तैयारी कर रही है उधर तमाम राज्य सरकारें उसे अपने यहां कारखाना लगाने के लिए लुभाने में जुट गई हैं। सूत्रों के अनुसार इस होड़ में गुजरात सबसे आगे है और तमिलनाडु तथा तेलंगाना भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। महाराष्ट्र ने भी पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में कारखाना लगाने के लिए टेस्ला से संपर्क किया है।

यह हलचल फाइनैं​शियल टाइम्स में छपी उस खबर के बाद हुई है, जिसके मुताबिक अमेरिका से टेस्ला की एक टीम भारत जाएगी और 200 से 300 करोड़ डॉलर की लागत से इलेक्ट्रिक वाहन कारखाना लगाने के लिए जमीन का मुआयना करेगी। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘टेस्ला को लुभाने में अबी गुजरात सबसे आगे है। वाहन बनाने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे वाले तमिलनाडु और तेलंगाना भी परियोजना हासिल करने की संभावना तलाश रहे हैं। महाराष्ट्र भी पुणे में संयंत्र के लिए टेस्ला को लुभाने में लगा है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इस बारे में जानकारी के लिए गुजरात के उद्योग विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया मगर अ​धिकारियों ने कॉल और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हाल में हुए वाइब्रैंट गुजरात वै​श्विक सम्मेलन में राज्य को 26.33 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।

टेस्ला से जुड़ी सरगर्मी तीन साल के अंदर कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने और कारखाना लगाने वाली कंपनियों के लिए ईवी पर आयात कर घटाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद बढ़ी है। टेस्ला के लिए भारत में आना इसलिए भी अहम है क्योंकि दुनिया भर में उसकी बिक्री घटी है। ईलॉन मस्क की टेस्ला की वै​श्विक बिक्री इस साल की पहली तिमाही में 8.5 फीसदी घटकर 3,86,810 वाहन ही रही। चीन में स्थानीय ईवी विनिर्माताओं से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण टेस्ला की बिक्री पर असर पड़ा है।

तेलंगाना के उद्योग और आईटी मंत्री डी श्रीधर बाबू पहले ही कह चुके हैं कि राज्य सरकार टेस्ला को लाने का पूरा प्रयास कर रही है और इस बारे में बात भी हो चुकी है। तेलंगाना पिछले साल दिसंबर से ही टेस्ला की निवेश योजना पर काम कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना टेस्ला से निवेश हासिल करने के लिए शर्तों में रियायत देने के लिए भी तैयार है।

तमिलनाडु सरकार अपने यहां वाहन के ढांचे की मौजूदगी देखते हुए टेस्ला को लाना चाह रही है। घटनाक्रम के जानकार एक सूत्र ने कहा, ‘जो भी कंपनी निवेश करना चाहती है, उसकी पहली पसंद तमिलनाडु होती है।’

पिछले तीन महीनों में राज्य में वाहन क्षेत्र में दो बड़ा निवेश हुए हैं और उसके बाद टेस्ला से बात की जा रही है। पहला निवेश वियतनाम की ईवी कंपनी विनफास्ट ने किया है, जो वै​​श्विक बाजार में टेस्ला की प्रतिस्पर्धी है। उसने तूत्तुकुडि में 16,000 करोड़ रुपये के निवेश से ईवी बनाने के कारखाने पर काम शुरू कर दिया है। टाटा मोटर्स और तमिलनाडु सरकार ने भी रानीपेट में 9,000 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement