facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिए

Advertisement

Bajaj Finance पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड रणनीति, फरवरी एक्सपायरी तक सीमित जोखिम के साथ तय मुनाफे का मौका देने का दावा

Last Updated- February 13, 2026 | 8:20 AM IST
Stock MArket today

Bajaj Finance Trading Strategy: शेयर बाजार में तेजी के संकेतों के बीच ट्रेडर्स के लिए एक ऑप्शन रणनीति सुझाई गई है, जो आने वाले सेशन में कम जोखिम के साथ कमाई का मौका दे सकती है। बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा तकनीकी संकेतों को देखते हुए स्टॉक (Bajaj Finance) में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है।

क्या है बुल स्प्रेड रणनीति

Bajaj Finance पर यह बुल स्प्रेड रणनीति HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट नंदीश शाह ने सुझाई है। इस रणनीति में 24 फरवरी एक्सपायरी के लिए ₹1,020 का कॉल ऑप्शन ₹12 पर खरीदा जाएगा और साथ ही ₹1,040 का कॉल ऑप्शन ₹6.5 पर बेचा जाएगा। दोनों सौदे मिलाकर कुल खर्च ₹5.5 प्रति शेयर बैठेगा। 750 शेयर के लॉट के हिसाब से कुल लागत ₹4,125 रहेगी।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

कितना हो सकता है मुनाफा

अगर एक्सपायरी के दिन शेयर ₹1,040 या उससे ऊपर बंद होता है, तो इस रणनीति में अधिकतम ₹10,875 तक का मुनाफा मिल सकता है। ब्रेकईवन स्तर ₹1,025.5 रहेगा। यानी इसके ऊपर क्लोजिंग होने पर ट्रेड फायदे में जाएगा। रिस्क रिवॉर्ड अनुपात करीब 1:2.64 का है। इस रणनीति के लिए लगभग ₹26,000 मार्जिन की जरूरत पड़ेगी। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर रिटर्न 20 प्रतिशत से ज्यादा हो जाए, तो मुनाफा बुक करने पर विचार किया जा सकता है।

क्यों दिख रही है Bajaj Finance में तेजी की उम्मीद

तकनीकी संकेत बताते हैं कि स्टॉक में मजबूती बनी रह सकती है। फ्यूचर्स सेगमेंट में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है, जहां ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है और कीमत में करीब 3.6 प्रतिशत की तेजी आई है। डेली चार्ट पर ब्रेकआउट हुआ है और शेयर अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। मोमेंटम इंडिकेटर भी तेजी का संकेत दे रहे हैं।

Bajaj Finance Share: एक्सपर्ट की राय

नंदिश शाह के मुताबिक मौजूदा चार्ट पैटर्न और डेरिवेटिव डेटा आगे भी मजबूती की संभावना दिखाते हैं। ऐसे में यह रणनीति सीमित जोखिम के साथ ट्रेड करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement