facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

India-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित

Advertisement

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच किसानों के हितों पर सियासी टकराव तेज हो गया है।

Last Updated- February 13, 2026 | 10:44 AM IST
Union Minister Piyush Goyal on India US Trade deal
Union Minister Piyush Goyal

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “लगातार गलत बयान देने वाला नेता” करार दिया। गोयल ने कहा कि इस समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है और किसी भी स्तर पर उनके हितों से समझौता नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने वीडियो संदेश में गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों और भ्रामक बातों के जरिए देश के अन्नदाताओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। गोयल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने हर फैसला किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखकर लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi हमेशा से किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उनके नेतृत्व में कई ऐसी योजनाएं शुरू की गईं, जिनसे करोड़ों किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार आया है। गोयल ने विश्वास दिलाया कि अमेरिका के साथ हुए हालिया समझौते में गेहूं, चावल, मोटा अनाज, सोयामील, मक्का, मसाले और आलू जैसी प्रमुख फसलों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। सेब सहित अन्य फलों के उत्पादकों के हितों की भी रक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: क्या सस्ती होंगी विदेशी दालें? सरकार कुछ दालों पर टैक्स घटाने की तैयारी में

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के लिए अपने बाजार नहीं खोले हैं। साथ ही यह भी कहा कि बासमती चावल, फल, मसाले, चाय और समुद्री उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। कपास आधारित वस्त्रों के निर्यात को भी बड़ा अवसर मिलने की बात कही गई, जिससे कपास उत्पादकों को लाभ होगा।

इधर केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने भी राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां हमेशा किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में रही हैं और अमेरिका के साथ हुए समझौते में किसानों के हित सर्वोपरि रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ता

दरअसल, हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच पारस्परिक और लाभकारी व्यापार के लिए एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है। यह India US Trade Deal भविष्य में व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत कुछ औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर शुल्क में कमी या समाप्ति का प्रावधान होगा, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित रखा गया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में केंद्र सरकार पर किसानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सरकार के मंत्रियों की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement