facebookmetapixel
Advertisement
इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घर

भारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछली

Advertisement

जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 54.75 फीसदी बढ़कर 18,470 वाहन हो गई

Last Updated- February 12, 2026 | 5:08 AM IST
Electric vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के रिटेल बाजार ने इस साल जनवरी में तेजी दर्ज की। इस बाजार को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ई2डब्ल्यू) और यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री से मदद मिली। फाडा के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष की तुलना में दोनों सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी स्थितियों में बदलाव आया है। फेडरेशन ने कहा कि जनवरी का प्रदर्शन बताता है कि ईवी को सब्सिडी के बजाय मांग के बूते अपनाना जा रहा है। इसके वाहनों की उपलब्धता और कीमत शास्त्र के कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।

इले​क्ट्रिक यात्री वाहन

जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 54.75 फीसदी बढ़कर 18,470 वाहन हो गई। पिछले साल जनवरी में यह 11,935 वाहन थी। यात्री वाहन सेगमेंट में ईवी की पहुंच एक साल पहले की लगभग 2.5 फीसदी से बढ़कर करीब 3.6 प्रतिशत हो गई। 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बाजार दिग्गज के तौर पर अपनी जगह बरकरार रखी और जनवरी  में 8,007 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। यह बिक्री एक साल पहले की 5,313 कारों से 50.7 फीसदी अ​धिक है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया 4,703 वाहनों की रिटेल बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही, जिसने पिछली जनवरी के मुकाबले बिक्री में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक पीवी की बिक्री में तेज बढ़ोतरी दर्ज की। उसकी बिक्री जनवरी 2025 के 740 वाहनों से इस साल जनवरी  में बढ़कर 3,668 वाहन हो गई। दूसरे निर्माताओं में, किआ इंडिया और बीएमडब्ल्यू इंडिया ने जनवरी 2025 के मुकाबले ज्यादा इलेक्ट्रिक पीवी की बिक्री की। ह्युंडै मोटर इंडिया की बिक्री में ज्यादा बदलाव नहीं आया। बीवाईडी इंडिया ने सालाना आधार पर कम खुदरा बिक्री दर्ज की। विनफास्ट ऑटो इंडिया ने शुरुआती रिटेल बिक्री में शानदार तेजी दर्ज की जिससे भारतीय ईवी यात्री वाहन बाजार में उसकी मौजूदगी दर्ज हुई।

इले​क्ट्रिक दोपहिया

जनवरी में इलेक्ट्रिक दोपहिया की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 24.77 फीसदी बढ़कर 1,22,812 वाहन हो गई जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 97,399 था। दोपहिया सेगमेंट में ईवी की पहुंच 6.6 फीसदी रही, जो एक साल पहले के 6.4 फीसदी के आंकड़े से थोड़ी ज्यादा है। लेकिन दिसंबर 2025 में दर्ज 7.4 फीसदी से कम है।

टीवीएस मोटर कंपनी जनवरी  में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया रिटेलर बनी, जिसने 34,558 वाहन बेचे, जो जनवरी 2025 के 24,028 वाहनों से 43.8 फीसदी अ​धिक है। बजाज ऑटो 25,598 वाहनों की खुदरा बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। एथर एनर्जी बिक्री के लिहाज से तीसरे पायदान पर रही। 

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 5:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement