facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

अकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफा

Advertisement

अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने अप्रैल के अंत तक पद छोड़ने की घोषणा की, जिससे कंपनी में नेतृत्व स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया जारी है।

Last Updated- February 12, 2026 | 6:45 AM IST
Akasa Air
Representative Image

विमानन कंपनी अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है। वह अप्रैल के आखिर में विमानन कंपनी छोड़ देंगे। अकासा एयर ने आज यह जानकारी दी। कंपनी छोड़ने वाले वह दूसरे सह-संस्थापक हैं। अक्टूबर 2025 में सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) नीलू खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। खत्री अकासा एयर के संस्थापक सदस्यों में शामिल थीं और उन्होंने विमानन कंपनी के शुरुआती विदेशी नेटवर्क सहित इसके अंतरराष्ट्रीय परिचालन के निर्माण और विस्तार में अहम भूमिका निभाई थी।

साल 2025 में विमानन कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कंपनी छोड़ने के दौर के बाद सह-संस्थापकों के इस्तीफे सामने आए हैं। जून 2025 में उपाध्यक्ष (इन-फ्लाइट सर्विसेज) अजीत भागचंदानी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। मई 2025 के आसपास दीर्घकालिक परिचालन, रणनीति, उत्कृष्टता और योजना प्रमुख ऋषभ देव तथा उपाध्यक्ष (विमान अधिग्रहण और पट्टा) अमोल माने सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया था। उपाध्यक्ष (केटरिंग) विनीत मिश्र भी पिछले साल मई के आसपास कंपनी छोड़कर अन्य विमानन कंपनी में चले गए।

बुधवार को अय्यर ने कहा ‘मुझे विश्वास है कि विमानन कंपनी विकास के अगले चरण के लिए अच्छी तरह से तैयार है और मैं नेतृत्व तथा कर्मचारियों को निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।’

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 6:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement