facebookmetapixel
Advertisement
रिटेल निवेशकों के भरोसे बढ़ रहा म्युचुअल फंड बाजार, 32 राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारीHindustan Copper OFS: दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स? शेयर 4% चढ़ामैक्स, फोर्टिस या मेदांता? दिल्ली मास्टर प्लान 2047 से किस हॉस्पिटल शेयर को होगा सबसे ज्यादा फायदासस्ती हुई चीनी! हफ्तेभर में भाव 20% तक गिरे, सरकारी अनुमति का आधा ही हो पाएगा आयातरक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: उत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा, इन तारीखों से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूटसिम वही, फोन वही, लेकिन नेटवर्क स्पेस से! सैटेलाइट बदलने वाला है मोबाइल की दुनियारक्षाबंधन पर ब्रोकरेज ने चुना दमदार शेयर! मिल सकता है 15% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा – BUYAI के डेटा सेंटर अब स्पेस में जाएंगे? बिजली की कमी का अजीब लेकिन बड़ा समाधानAI पर भारी खर्च, फिर भी बढ़ेगा IT कंपनियों का मुनाफा! तो कौनसे रिस्क बढ़ा रहे टेंशन?ITR Filing Mistakes: फ्रीलांसरों की ये छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, 31 अगस्त से पहले जरूर कर लें चेक

Amazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घर

Advertisement

प्लेटफॉर्म वर्तमान में 10 लाख उत्पादों की उसी दिन, 40 लाख उत्पादों पर अगले दिन और 20,000 से अधिक उत्पादों की 4 घंटे में डिलिवरी प्रदान कर रहा है

Last Updated- February 12, 2026 | 5:16 AM IST
Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन ने बुधवार को कहा कि साल 2025 में प्राइम सदस्यों के लिए उसकी डिलिवरी सेवा का प्रदर्शन सबसे तेज रहा। फर्म के अनुसार उसने 55 करोड़ से अधिक उत्पाद उसी दिन या अगले दिन डिलिवर किए जो सालाना 40 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। प्लेटफॉर्म वर्तमान में 10 लाख उत्पादों की उसी दिन, 40 लाख उत्पादों पर अगले दिन और 20,000 से अधिक उत्पादों की 4 घंटे में डिलिवरी प्रदान कर रहा है।

एमेजॉन ने कहा कि प्राइम सदस्यों ने पिछले साल वार्षिक प्राइम सदस्यता की लागत से औसतन दोगुने से अधिक की बचत की है, जबकि शीर्ष 10 प्रतिशत ने सदस्यता लागत से आठ गुना से अधिक पैसा बचाया। इसके अनुसार नए प्राइम सदस्यों में 70 प्रतिशत मझोले शहरों से जुड़े हैं। इन्होंने गैर-प्राइम सदस्यों की तुलना में पांच गुना अधिक बार खरीदारी की।

बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में उपलब्ध कंपनी की ​क्विक कॉमर्स सेवा एमेजॉन नाउ के बारे में कंपनी ने कहा कि प्राइम सदस्य इस सेवा का उपयोग शुरू करने के बाद अपनी खरीदारी बढ़ाकर तीन गुना कर देते हैं। एमेजॉन इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ प्राइम अभिनव अग्रवाल ने कहा, ‘एमेजॉन प्राइम हमारे ग्राहकों के रोजमर्रा के जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।’

कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय अपने पूर्ति नेटवर्क, दूरदराज के ग्राहकों तक डिलिवरी की सुविधा और टेक्नॉलजी आधारित लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में निरंतर निवेश को दिया है। इसने 2025 में अपने संचालन नेटवर्क और ढांचे का विस्तार एवं उसे अपग्रेड करने के साथ नए टूल और टेक्नॉलजी में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 5:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement