facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्तावऑडिटर नियमों में बड़ा बदलाव संभव, कूलिंग-ऑफ अवधि 3 साल से घटकर 1 साल होगी

घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटी

Advertisement

Gold silver price today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67.80 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है

Last Updated- August 25, 2026 | 10:45 AM IST
gold
सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67.80 डॉलर प्रति औंस के करीब । प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की अप्रत्याशित रूप से अधिक बायबैक की घोषणा के बाद सोने के भाव तीन महीने के उच्च स्तर तक चढ़ गए हैं। हालांकि मंगलवार (25 अगस्त) को ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली के कारण सोने के साथ ही चांदी के भाव सुस्त पड़ गए।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67.80 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,63,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,015 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,63,229 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,172 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,015 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,921 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,299 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,220 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,619 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,601 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,43,445 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,299 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read: हॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,710.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,697.80  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,680.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.59 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.79 डॉलर की गिरावट के साथ 67.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,63,015 1,63,229 1,63,172
चांदी 2,42,299 2,44,220 2,42,601
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,710.10 4,697.80 4,680.10
चांदी 68.96 68.59 67.80

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - August 25, 2026 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement