facebookmetapixel
Advertisement
नेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंग

डिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भाव

Advertisement

SAIL Share Price: मोनार्क कैपिटल ने शेयर को ₹170 से ₹175 के बीच खरीदने की सलाह दी है। टारगेट ₹220 और स्टॉपलॉस ₹154 रखा गया है

Last Updated- August 25, 2026 | 11:49 AM IST
PSU Stocks to Buy
प्रतीकात्मक फोटो

PSU Stocks To Buy: भारतीय बाजारों पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव से दबाव बरकरार है। कमजोर सेंटीमेंट वाले बाजार में चुनिंदा सरकारी क्षेत्र के शेयर फोकस में हैं। एनलिस्ट्स ने स्विंग ट्रेडिंग के लिए सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सेल के शेयर को चुना है। साथ ही शेयर पर 220 रुपये तक के अपसाइड टारगेट भी दिए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक PSU शेयर का टेक्निकल सेटअप बुलिश मोमेंटम के संकेत दे रहा।

मौजूदा स्तरों पर करें खरीदारी?

ब्रोकरेज फर्म मोनार्क कैपिटल ने ताजा रिपोर्ट में SAIL के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर को 170 से 175 रुपये की रेंज में खरीदने की सलाह है, जिस पर अगले 3 से 4 महीने के नजरिये से 200 से 220 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया गया है। निवेशकों को 154 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ ट्रेडिंग की राय है। शेयर 24 अगस्त को 179.35 रुपये भाव पर बंद हुआ था।

PSU शेयर में तेजी के ट्रिगर्स

शेयर में 101 रुपये के लेवल से तेजी से उछाल देखने को मिली, जो जून 2026 में 210 रुपये तक पहुंचा। ऐसे में शेयर के लिए 155–165 रुपये के जोन में सपोर्ट मिल रहा। साथ ही शेयर में हायर-हाई और हायर-लो स्ट्रक्चर बनाया, जो बुलिश प्राइस एक्शन के संकेत दे रहा।

शेयर में पिछले कुछ हफ्तों से कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा। यह अपने POC सपोर्ट जोन के पास राउंडिंग बॉटम पैटर्न बना रहा। यानी शेयरों में दमदार खरीदारी के संकेत मिल रहे। एनलिस्ट का मानना है कि SAIL का टेक्निकल सेटअप बुलिश मोमेंटम में सुधार के संकेत दे रहे।

Also Read | नेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंच

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेडर्स 170 से 175 रुपये के जोन में शेयर में और खरीदारी कर सकते हैं। क्योंकि अगले 3 से 4 महीने की अवधि में शेयर 200 से 220 रुपये का अपासइड लेवल टच कर सकता है। क्लोजिंग बेसिस पर ट्रेड के लिए 154 रुपये का स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

SAIL के शेयरों में जोश?

सेल के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। 2026 में अब तक शेयर में करीब 25 फीसदी की तेजी दर्ज की जा चुकी है। महीनेभर में शेयर 13 फीसदी से ज्यादा उछला है। शेयर ने 14 मई को 209.70 रुपये का स्तर छुआ था, जोकि 52-वीक हाई भी है।

23.50% डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स

कंपनी ने FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 54वीं एजीएम में रिकॉर्ड डेट 30 सितंबर 2026 तय किया है। सरकारी कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 2.35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांट रही। यानी निवेशकों को 23.50 फीसदी का डिविडेंट प्रॉफिट होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 25, 2026 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement