facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

मुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्की

Advertisement

ओबेरॉय रियल्टी के संयुक्त उद्यम ने मुंबई के वर्ली में लग्जरी होटल और आवासीय परियोजना के लिए स्विस कंपनी अमैन के साथ प्रबंधन और ब्रांडिंग समझौता किया है।

Last Updated- February 12, 2026 | 6:42 AM IST
Oberoi Realty
Representative Image

ओबेरॉय रियल्टी के संयुक्त उद्यम आई-वेन रियल्टी लिमिटेड ने मुंबई के वर्ली में होटल और आवासीय विकास के लिए स्विट्जरलैंड की लग्जरी हॉस्पिटैलिटी फर्म अमैन ग्रुप के साथ होटल प्रबंधन अनुबंध, आवासीय ब्रांडिंग और मार्केटिंग अनुबंध किया है।

आई-वेन रियल्टी लिमिटेड विशेष उद्देश्य वाली कंपनी (एसपीवी) और ओबेरॉय रियल्टी का संयुक्त उद्यम है, जिसमें कंपनी के पास कुल सामान्य शेयरों के आधार पर 39.13 प्रतिशत का स्वामित्व है। एसपीवी में अन्य 39.13 प्रतिशत का स्वामित्व ओबेरॉय रियल्टी के प्रवर्तक विकास ओबेरॉय के पास है और बाकी 21.74 प्रतिशत का स्वामित्व अल्फा वेव वेंचर्स 2 के पास है।

एसपीवी के पास मुंबई के वर्ली में डॉ. एनी बेसेंट रोड पर मौजूद 16,689.93 वर्ग मीटर (तकरीबन 4 एकड़) जमीन का पट्टा अधिकार है। इस जमीन के विकास के तहत एसपीवी लगभग 80 गेस्ट रूम, खाने-पीने की दुकानों और दूसरी सुविधा-सुविधाओं वाला होटल बनाने की योजना तैयार कर रही है। इसके अलावा संबंधित सेवा-सुविधाओं के साथ बिक्री के लिए लगभग 1,50,000 से 2,00,000 वर्ग फुट कारपेट एरिया का आवासीय विकास करने की भी योजना है।

होटल प्रबंधन अनुबंध के तहत अमैन ‘अमैन’ ब्रांड के तहत होटल का प्रबंधन और परिचालन करेगी। यह होटल 31 अगस्त, 2032 तक चालू होने की उम्मीद है और अमैन 25 साल की शुरुआती अवधि के लिए इसका प्रबंधन और परिचालन करेगी और अगर अमैन इनकार नहीं करती है, तो यह अवधि 10 साल के लिए अपने आप बढ़ जाएगी।

आवासीय ब्रांडिंग और मार्केटिंग अनुबंध के तहत अमैन मार्क्स के लाइसेंस का इस्तेमाल करते हुए मकानों का निर्माण, मार्केटिंग और बिक्री की जाएगा तथा अमैन ब्रांड के तहत उनका प्रबंधन और परिचालन किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 6:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement