facebookmetapixel
Advertisement
व्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंताशेयर बाजार पर भारी पड़ा सोना-चांदी, कीमती धातुओं के ETF में निवेश ने तोड़ा रिकॉर्ड; खुले 28 लाख खातेगेटवे टर्मिनल्स को बंबई हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹170 करोड़ की GST वसूली कार्रवाई पर लगी रोकदुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

नीति आयोग का सुझाव: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अब नियम-कानून जरूरी, सिर्फ सब्सिडी काफी नहीं

Advertisement

नीति आयोग का कहना है कि देश में ईवी के विकास के लिए सरकार की तरफ से पर्याप्त प्रोत्साहनों की घोषणा पहले ही हो चुकी है।

Last Updated- August 04, 2025 | 9:57 PM IST
Electric Vehicle (EV)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नीति आयोग का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिए जाने के लिए अब नियमों एवं शर्तों का सहारा लिए जाने का समय आ गया है। नीति आयोग का कहना है कि देश में ईवी के विकास के लिए सरकार की तरफ से पर्याप्त प्रोत्साहनों की घोषणा पहले ही हो चुकी है।

नीति आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘देश में ईवी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से पिछले 10 वर्षों के दौरान 40,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी राशि के आवंटन के बाद भी देश में सालाना कुल वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी मात्र 7.6 प्रतिशत तक ही पहुंच पाई है। इससे स्पष्ट है कि केवल प्रोत्साहन देकर इन वाहनों की बिक्री नहीं बढ़ाई जा सकती और अगले पांच वर्षों में कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।‘

 नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि अब समय आ गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तौर-तरीके बदले जाएं और नियम-शर्तें तय की जाएं। आयोग के अनुसार मौजूदा प्रोत्साहनों के अलावा ये कदम उठाए जाने चाहिए ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े निर्देश अधिक गंभीरता एवं सख्ती से लागू हो पाएं। आयोग ने कहा कि सरकार को शून्य उत्सर्जन वाहनों के लिए एक स्पष्ट नीति तैयार करने के साथ ही ईवी के उत्पादन एवं इनकी बिक्री के लिए ठोस योजना की घोषणा करनी चाहिए। 

आयोग के अनुसार सरकार को पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल एवं उत्पादन थामने के लिए कदम उठाने चाहिए। नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि अधिक श्रेणियों के वाहनों के लिए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विस्तार से जुड़ा ढांचा तैयार किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement