facebookmetapixel
Advertisement
Copper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भाव

ईयू के लंबित मुद्दों पर बातचीत के लिए बेल्जियम जाएंगे पीयूष गोयल

Advertisement

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि भारत और ईयू मतभेदों को दूर करने और जल्द से जल्द मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Last Updated- December 20, 2025 | 8:59 AM IST
Piyush Goyal
Piyush Goyal

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए जनवरी की शुरुआत में बेल्जियम की यात्रा करेंगे। वे कॉर्बन एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम), स्टील व वाहन सहित अन्य लंबित मुद्दों को हल करने के लिए वार्ता करेंगे। इस मामले से जुड़े व्यक्ति ने बताया, ‘मंत्री ईयू में 8-9 जनवरी तक रहेंगे।’

दोनों पक्षों ने इस साल तक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। हालांकि इस सिलसिले में बातचीत का दौर अगले साल की शुरुआत से होगा। नए सिरे से 26 जनवरी तक वार्ता को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत का दौरा करेंगी और वे 26 जनवरी की मुख्य अतिथि होंगी।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि भारत और ईयू मतभेदों को दूर करने और जल्द से जल्द मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सीबीएएम- 1 जनवरी, 2026 को होने वाले कई भारतीय निर्यात को प्रभावित करेगा। दरअसल, अभी भी स्टील और वाहन विवादस्पद मु्द्दे बने हुए हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि भारत और इस व्यापार समूह के बीच बातचीत सबसे मुश्किल दौर में प्रवेश कर गई है। अग्रवाल ने कहा, ‘हम सबसे मुश्किल चरण में हैं। अब सबसे मुश्किल मुद्दों पर बातचीत हो रही है। हमें जहां भी सही संतुलन मिल रहा है, उसे सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। कई मुद्दों पर बातचीत जारी है…सीबीएएम पर निश्चित रूप से बातचीत हो रही है।

Advertisement
First Published - December 20, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement