facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

IndiaAI Mission: 12 से 15 हजार Nvidia GPUs खरीदने की तैयारी, सरकार जल्द आमंत्रित करेगी एक और दौर की बोली

Advertisement

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इन नवीनतम तकनीकी जीपीयू के लिए नए एल1 कीमत तलाशने के लिए बोली का एक नया दौर शुरू किया जाएगा

Last Updated- January 09, 2026 | 9:31 AM IST
GPU
Representational Image

सरकार इंडियाएआई मिशन के तहत एनवीडिया (Nvidia) से लगभग 12,000 से 15,000 B100, B200 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) लेने के लिए जल्द ही एक और दौर की बोलियां आमंत्रित करेगी। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘इन नवीनतम तकनीकी जीपीयू के लिए नए L1 कीमत तलाशने के लिए बोली का एक नया दौर शुरू किया जाएगा। अन्य जीपीयू, जिनके लिए पहले दौर में बोली लगाई गई थी उन्हें पहले दौर की बोली में खोजी गई L1 कीमत के अनुसार इंडियाएआई मिशन के तहत शामिल किया जाएगा।’ B100 और B200 एनवीडिया के नवीनतम तकनीकी जीपीयू हैं और यह कंपनी के अत्या​धुनिक ब्लैकवेल आर्किटेक्चर पर बने हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बी100 और बी200 के अलावा सरकार को उम्मीद है कि कंपनियां बाजार में उपलब्ध अन्य नवीनतम तकनीकी जीपीयू के लिए भी बोली लगाएंगी। एल1 कीमत जीपीयू की आपूर्ति के लिए किसी कंपनी द्वारा लगाई गई सबसे कम बोली है।

उदाहरण के लिए इंडियाएआई मिशन के तहत बोली के पहले तीन दौर के बाद खोजी गई औसत एल1 कीमत लगभग 115 रुपये प्रति जीपीयू घंटा थी जबकि एनवीडिया के एच100 जैसी कुछ प्रीमियम जीपीयू के लिए एल1 कीमत लगभग 140 रुपये प्रति जीपीयू घंटा तय की गई थी।

आपूर्ति के बाद 50,000 से अधिक हो जाएंगे जीपीयू

अधिकारी ने कहा कि इंडियाएआई मिशन के तहत नवीनतम जीपीयू की आपूर्ति के बाद देश में कुल 50,000 से अधिक जीपीयू हो जाएंगे। दिसंबर 2025 तक इंडियाएआई मिशन के तहत बोली के तीन दौर में 38,000 से अधिक जीपीयू की आपूर्ति किया गया है जिसके बाद सरकार ने कंपनियों द्वारा जीपीयू को निरंतर शामिल करने की अनुमति दी है, बशर्ते कि उन्हें लगभग 115 रुपये प्रति जीपीयू घंटे की औसत एल1 कीमत पर खरीदा और आपूर्ति किया जाए।

अधिकारियों के अनुसार 38,000 में से लगभग 25,000 को चालू कर दिया गया है और विभिन्न स्टार्टअप, उद्योगों और शिक्षाविदों द्वारा उपयोग किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement