facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

भारत के EV मार्केट में टोयोटा की एंट्री: पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर एबेला हुई लॉन्च, बुकिंग शुरू

Advertisement

यह एक बैज-इंजीनियर्ड मॉडल है जो मारुति सुजूकी की ई-विटारा के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करता है

Last Updated- January 20, 2026 | 9:56 PM IST
Toyota Urban Cruiser Ebella
फोटो क्रेडिट: कमलेश पेडनेकर

जापान की वाहन निर्माता टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन की भारतीय कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूजर एबेला की पेशकश के साथ आधिकारिक तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश किया है। यह एक बैज-इंजीनियर्ड मॉडल है जो मारुति सुजूकी की ई-विटारा के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करता है।

टोयोटा और मारुति सुजूकी ने 2017 में टोयोटा की इलेक्ट्रिफिकेशन क्षमताओं को सुजूकी की कॉम्पैक्ट व्हीकल टेक्नॉलजी में दक्षता का इस्तेमाल करने के लिए एक समझौता किया था। इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियां वैश्विक बाजारों में एक-दूसरे को वाहनों की आपूर्ति भी कर रही हैं। टोयोटा ने कहा कि वह अल्पावधि ईवी लक्ष्य निर्धारित करने के बजाय, हाइब्रिड सहित मल्टी-टेक्नॉलजी इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति पर अमल करना जारी रखेगी, क्योंकि ग्रीन पावरट्रेन का मिश्रण भारत की डीकार्बनाइजेशन जरूरतों के लिए ज्यादा उपयुक्त है। 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और कार्यकारी उपाध्यक्ष विक्रम गुलाटी ने कहा, ‘यह हमारे लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने का सही समय है क्योंकि बाजार में तेजी आ रही है। आगे चलकर, हम ग्राहक की जरूरत के हिसाब से सभी ग्रीन टेक्नॉलजी विकल्प तलाशते रहेंगे। इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा ग्रीन टेक्नॉलजी विकल्प दें जिससे कि ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा कर सकें।’

टोयोटा ने ई-कार की कीमत अभी नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फरवरी में बाजार में आएगी और बुकिंग आज से शुरू हो गई है। टोयोटा अपना प्लेटफॉर्म मारुति सुजूकी की ई-विटारा के साथ साझा कर रही है, हालांकि मारुति ने पिछले जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किए जाने के बाद अभी तक ई-विटारा की डिलिवरी शुरू नहीं की है। मीडिया खबरों में बताया गया था कि मारुति को अप्रैल 2025 तक इसकी डिलिवरी शुरू करनी थी, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है।

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement