facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

BFSI Summit 2025: AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो, वरना बढ़ सकता है पक्षपात

Advertisement

BFSI Summit 2025: आज हम जो बैंकिंग कर रहे हैं, उसमें AI का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आने वाला कल बीते कल से बिल्कुल अलग होगा

Last Updated- October 29, 2025 | 7:59 PM IST
BFSI AI

BFSI Summit 2025: रिटेल बैंकिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका लगातार बढ़ रही है, लेकिन बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट 2025 में बुधवार को बैंकिंग सेक्टर के प्रमुखों ने इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी। फेडरल बैंक के नेशनल हेड – कंज्यूमर बैंकिंग विराट दिवानजी ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बैंकों को पैटर्न पहचानने में मदद कर रही है। लेकिन इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल जरूरी है, वरना यह पक्षपात (bias) पैदा कर सकती है।”

‘टेक्नोलॉजी और AI का रिटेल बैंकिंग पर प्रभाव’ विषय पर बिजनेस स्टैंडर्ड की एक्जिक्यूटिव एडिटर निवेदिता मुखर्जी से बातचीत में दिवानजी ने कहा, “कस्टमर सर्विस वह पहला क्षेत्र है, जहां बैंक अपने ग्राहकों का भरोसा जीतता है। सिर्फ टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यह भरोसा नहीं जीता जा सकता। आने वाले समय में यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बैंक AI का कितना जिम्मेदारी से उपयोग करते हैं।”

चर्चा का केंद्र बिंदु बैंकिंग पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के परिवर्तनकारी प्रभाव था, जिसमें खास तौर पर इसके कस्टमर सर्विस, फ्रॉड डिटेक्शन और लेंडिंग में बढ़ते उपयोग पर जोर दिया गया।

Also Read: BFSI Summit 2025: भारत बन रहा ग्लोबल बैंकों का पसंदीदा बाजार, लुभा रहे नियामकीय सुधार

कल की दुनिया होगी अलग

डीबीएस बैंक इंडिया के एमडी और हेड – कंज्यूमर बैंकिंग ग्रुप अंबुज चांदना ने कहा, “आज हम जो बैंकिंग कर रहे हैं, उसमें AI का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मेरा मानना है कि आने वाला कल बीते कल से बिल्कुल अलग होगा।”

ग्राहकों का भरोसा जीतना जरूरी

दिवानजी ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल गति के लिए किया जाएगा और इंसानों की भूमिका भरोसे के लिए होगी। यही दोनों ग्राहक अनुभव (customer experience) के केंद्र बिंदु होंगे।

ग्राहक विश्वास के पहलू पर विस्तार से बताते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय मुदालियार ने कहा, “ग्राहक का विश्वास समय के साथ बनता है—इस पर निर्भर करता है कि बैंक किस तरह तकनीक का इस्तेमाल करके अपने ग्राहकों की सेवा करते हैं, कितनी कुशलता से शिकायतों का समाधान करते हैं, बातचीत को मैनेज करते हैं और सकारात्मक अनुभव सुनिश्चित करते हैं। बैंकों के पास उपलब्ध विशाल डेटा को देखते हुए, AI जैसी तकनीकें उस भरोसे को प्रबंधित और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।”

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement