facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

जियोस्टार को मिला नया सीएफओ, जानिए कौन हैं जीआर अरुण कुमार

Advertisement

वेल्सपन ग्रुप के पूर्व समूह सीएफओ संभालेंगे जियोस्टार का वित्तीय और वाणिज्यिक कामकाज

Last Updated- December 16, 2025 | 8:42 AM IST

जियोस्टार ने जीआर अरुण कुमार को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने का ऐलान किया है। वह पहले वेल्सपन ग्रुप में समूह के सीएफओ थे और वित्त, योजना, विलय और अधिग्रहण, अनुपालन और निवेशक संबंध निगरानी रणनीति के प्रमुख का काम कर रहे थे। कंपनी के आंतरिक ईमेल से यह जानकारी मिली है।

वह कंपनी का समूचा वित्तीय और वाणिज्यिक काम संभालेंगे। कुमार से पहले मुकेश मूंदड़ा कंपनी के सभी वित्तीय कार्यों को देख रहे थे। जियोस्टार के आंतरिक ईमेल में कहा गया है कि निदेशक मंडल में उनकी मौजूदगी से कंपनी के वित्तीय कार्यों में तेजी और अनुशासन कायम रखने पर ध्यान बढ़ेगा। कंपनी अपनी पैठ बढ़ा रही है और विभिन्न बाजारों में फैसले लेने की प्रक्रिया तेज कर रही है।

यह बात ऐसे समय में हो रही है, जब भारत का सबसे बड़ा मीडिया समूह सभी पहलुओं से नुकसान कम करने पर विचार कर रहा है। उसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार को नेटफ्लिक्स से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उसने वार्नर ब्रदर्स फिल्म और टीवी स्टूडियो खरीदने का ऐलान किया है। हाल में जियोस्टार ने दक्षिण क्षेत्र की सामग्री के लिए पांच साल में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की है। इस क्षेत्र से ज्यादा व्यूअरशिप और जुड़ाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement