facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

लिशस ने रचा इतिहास, पहली बार 100 करोड़ रुपये का मासिक कारोबार

ओमनीचैनल मॉडल की मजबूती से नवंबर में 104 करोड़ रुपये की कमाई, महामारी के बाद तेज हुई ग्रोथ

Last Updated- December 16, 2025 | 8:36 AM IST
e commerce in india

ओमनीचैनल मीट और सीफूड की खुदरा विक्रेता लिशस ने पहली बार 100 करोड़ रु. से ज्यादा का मासिक राजस्व दर्ज किया है। यह ऐसी उपलब्धि जो महामारी के बाद लंबे समय तक नरमी के बाद वृद्धि में तेजी का संकेत देती है। कंपनी ने नवंबर में 104 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया है, जो उसकी स्थापना के बाद से तीन अंक में उसका पहला मासिक प्रदर्शन है।

यह उपलब्धि मूल कंपनी डिलाइटफुल गॉरमेट प्राइवेट लिमिटेड के लिए दमदार पहली छमाही का प्रतीक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 530 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा है। मासिक राजस्व अक्टूबर के 94 करोड़ रुपये से बढ़कर नवंबर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो वित्त वर्ष के आगे के महीनों में बढ़ती मांग और बेहतर प्रदर्शन का संकेत देता है।

इस सुधार का एक मुख्य कारण लिशस के ओमनीचैनल मॉडल का परिपक्व होना है। नवंबर में कंपनी ने ऑनलाइन चैनलों से 88 करोड़ रुपये और ऑफलाइन स्टोरों से 16 करोड़ रुपये कमाए। लिशस के अब तीन प्रमुख महानगरों में 55 से ज्यादा फिजिकल स्टोर हैं और ऑफलाइन लोकेशन अब केवल ग्राहक हासिल करने के टचपॉइंट न रहकर समूचे स्तर पर महत्त्वपूर्ण योगदान शुरू कर रही है। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म लगभग 15 लाख उपयोगकर्ताओं को सेवा देता है।

First Published - December 16, 2025 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट