facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा: PM Modi

प्रधानमंत्री ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Last Updated- February 11, 2023 | 11:57 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तीसरे ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। ये खेल गुलमर्ग के खूबसूरत परिवेश में आयोजित किए जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इससे जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।’’

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को गुलमर्ग में खेलों के इस तीसरे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनका मंत्रालय जम्मू कश्मीर की आर्थिक मदद करता रहेगा और इसे सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करेगा।

First Published - February 11, 2023 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट