facebookmetapixel
Advertisement
3 साल में 160% रिटर्न, अब इस PSU डिफेंस स्टॉक में 20% और तेजी का अनुमानकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगी

PMLA में राजनेताओं के खिलाफ महज 3 फीसदी मामले: ED

Advertisement

विभिन्न मामलों में 1.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां की गईं जब्त

Last Updated- March 15, 2023 | 10:46 PM IST
Enforcement Directorate

धनशोधन निरोधक कानून (PMLA) बनने के बाद से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसके तहत जितने भी मामले दर्ज किए हैं, उनमें से केवल 3 फीसदी राजनेताओं के खिलाफ हैं। यह जानकारी खुद निदेशालय ने दी है।

आंकड़े लोगों के बीच बैठी इस धारणा के बिल्कुल उलट हैं कि सरकार राजनीतिक हित साधने के लिए ईडी ED और दूसरी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 तक ED ने कुल 5,096 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 176 या 3 फीसदी ही वर्तमान तथा पूर्व सांसदों और विधायकों आदि के ​खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसी तरह ED ने तलाशी के 531 तलाशी अभियान चलाए हैं, जो आपराधिक कानून के तहत दर्ज कुल मामलों के 9 फीसदी हैं।

तलाशी के कुल 4,954 वारंट जारी किए गए हैं क्योंकि हर मामले में कई बार तलाशी की जरूरत होती है।

ईडी PMLA (Prevention of Money Laundering) और विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून (FEMA) के तहत कार्रवाई करता है।

निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी तक कुल 1,919 मामलों में जब्ती आदेश जारी किए गए हैं और 1.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसके साथ ही इसने 1,142 मामलों में मुकदमे चलाए गए हैं तथा 513 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। धनशोधन निरोधक कानून के तहत अभी तक 45 अ​भियुक्तों को दोषी ठहराया जा चुका है।

PMLA फौजदारी कानून है, जिसमें अधिकारियों के पास काले धन को सफेद बनाने के काम में शामिल लोगों से पूछताछ करने, उन्हें गिरफ्तार करने तथा उन पर मुकदमा चलाने के साथ ही आपरा​धिक कृत्यों से प्राप्त संप​त्ति का पता लगाने, उन्हें कुर्क तथा जब्त करने का अधिकार है। फेमा विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित कानून है।

विपक्ष तथा राजनीतिक दल सरकार और ईडी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन सरकार और ED यह कहकर इनकार करते हैं कि एजेंसी की कार्रवाई राजनीति से परे है तथा राज्य पुलिस एवं अन्य एजेंसियों द्वारा प्राथमिकी के तहत ही कार्रवाई की जाती है।

हाल ही में विपक्षी दलों और तीन मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement