शेयर बाजार

Stock market holiday: गणतंत्र दिवस पर आज शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? दूर करें कंफ्यूजन

भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है

Published by
अंशु   
Last Updated- January 26, 2026 | 8:43 AM IST

Stock market holiday: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आज, सोमवार 26 जनवरी को भारतीय शेयर बाजारों में ट्रेडिंग नहीं होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ही आज बंद हैं। आज के दिन सभी मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं हो रही है। इसमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट शामिल हैं।

MCX में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

इसके अलावा, 26 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी पूरी तरह बंद रहेगा। MCX पर सुबह और शाम, दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा। लंबे वीकेंड के बाद शेयर बाजार में कारोबार मंगलवार, 27 जनवरी से फिर शुरू होगा। NSE और BSE द्वारा जारी 2026 के ट्रेडिंग कैलेंडर के अनुसार, 26 जनवरी इस साल शेयर बाजार की 16 निर्धारित छुट्टियों में से एक है। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश शामिल नहीं हैं।

 Also Read: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, संविधान के 76 स्वर्णिम वर्ष पूरे 

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। अदाणी ग्रुप के शेयरों, इटरनल और इंडिगो में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव बना रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 769.67 अंकों यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 81,537.7 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी50 241.25 अंकों यानी 0.95 फीसदी टूटकर 25,048.65 पर बंद हुआ था।

भारत आज मना रहा हैं 77वां गणतंत्र दिवस

भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Also Read: Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक

संविधान के 76 स्वर्णिम वर्ष पूरे

भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। ठीक 76 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रीय एकता की एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है।

कब शुरू होगी परेड?

कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में सुबह 10:30 बजे परेड की शुरुआत होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद वह कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर परेड देखने के लिए पहुंचेंगे।

First Published : January 26, 2026 | 8:38 AM IST