facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

 चुनाव आयोग ने शुरू की उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ पद

Advertisement

यह चुनाव The Presidential and Vice-Presidential Elections Act, 1952 और The Presidential and Vice-Presidential Elections Rules, 1974 के तहत संपन्न किया जाएगा।

Last Updated- July 23, 2025 | 4:56 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today

उपराष्ट्रपति पद के रिक्त होने के बाद, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का आयोजन करे।

चुनाव आयोग ने बताया कि यह चुनाव The Presidential and Vice-Presidential Elections Act, 1952 और The Presidential and Vice-Presidential Elections Rules, 1974 के तहत संपन्न किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पूर्व तैयारी पूरी होने के बाद शीघ्र ही की जाएगी। जिसमें – 

  1. निर्वाचक मंडल (Electoral College) की सूची तैयार करना
    इसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। 
  2. मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति।
  3. अब तक हुए उपराष्ट्रपति चुनावों की पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना और उसका प्रसार, शामिल है। 

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 22 जुलाई 2025 को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। धनखड़ ने अपने पत्र में कहा कि वे स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए यह निर्णय ले रहे हैं। धनखड़ (उम्र 74 वर्ष) ने अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वे पहले राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं और एक अनुभवी अधिवक्ता तथा राजनेता के रूप में जाने जाते हैं।

संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया जा सकता है, जिसे राष्ट्रपति को संबोधित करना होता है। गृह मंत्रालय (MHA) ने 22 जुलाई को राजपत्र अधिसूचना S.O. 3354(E) जारी कर उनके इस्तीफे को अधिसूचित किया है। 

भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है और यह पद राष्ट्रपति के बाद दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। यदि किसी कारणवश राष्ट्रपति अनुपस्थित हों या उनका पद रिक्त हो, तो उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हैं।

अब पूरे देश की नजरें निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित की जाने वाली चुनाव तिथि और नामांकन प्रक्रिया पर टिकी हैं। यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि नया उपराष्ट्रपति न केवल राज्यसभा का संचालन करेगा, बल्कि संसद में संतुलन बनाए रखने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

In Parliament : तो क्या उप-राष्ट्रपति पद से हटा दिए जाएगें जगदीश धनखड़?

In Parliament: इनकम टैक्स बिल 2025 पर संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट, आम लोगों को राहत देने की सिफारिश

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement