facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

भोपाल सर्किल में क्षमता बढ़ाने में जुटा एसबीआई

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:46 PM IST


बैंकिंग उद्योग में एक ओर जहां वित्तीय कठिनाइयों को देखते हुए निजी क्षेत्र के बैंकों ने अपनी विस्तार योजना को टाल दिया है, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भोपाल सर्किल में अपनी क्षमता बढ़ाने में जुटा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के  लिए एसबीआई भोपाल सर्किल में विस्तार योजना के लिए निवेश कर रहा है। इस विस्तार योजना के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

विस्तार योजना के साथ ही एसबीआई हैंडकॉउंट्स, शाखा विस्तार, अधिक एटीएम और बैंकिंग सेवाओं की पेशकश के लिए वैकल्पिक चैनलों का भी निर्माण करेगा।

भोपाल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक दिनेश कुमार जैन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के  शहरी, अर्ध्द-शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हमारे ग्राहकों के अनुकूल सेवाएं देने के लिए 140 और शाखाएं खोली जाएंगी।पिछले 20 सालों में यहां के ग्राहकों में जबरदस्त वृध्दि देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि यहां पर फिलहाल हमारी कोई उपस्थिति नहीं है लेकिन बैंकिंग के लिहाज से यहां बहुत संभावनाएं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भोपाल सर्किल में विभिन्न पदों के लिए लगभग 2500-3000 कर्मियों की आवश्यकता होगी। 

भोपाल सर्किल में 300 परिवीक्षाधीन अधिकारियों और 1100 वसूली अधिकारियों की  नियुक्ति की जाएगी।’ जैन ने बताया, ‘हम लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 350 और एटीएम लगाने की योजना बना रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 20, 2008 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement