facebookmetapixel
Advertisement
NCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुई

उत्तर प्रदेश में नहीं खुलेंगी शराब की नई दुकानें

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:55 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने आबकारी शुल्क से मिलने वाले राजस्व में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का लक्ष्य तय किया है।


इसके साथ ही आबकारी विभाग ने यह निर्णय भी लिया है कि दुकानों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। आबकारी आयुक्त ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस नीति में यह तय किया गया है कि शराब की कोई नई दुकान को नहीं खोला जाएगा।


साथ ही राजस्व में एक करोड़ रुपये का इजाफा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने नई राजस्त नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सभी पुरानी दुकानों के लाइसेंसो का नवीनीकरण करने के साथ बीयर और विदेशी शराब की दुकानों के परमिटों का भी नवीनीकरण किया जाएगा।


सरकार ने शराब की बिक्री से इस साल 5,040 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल शराब की कुल बिक्री से लगभग 4,150 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। आबकारी आयुक्त सुधीर महादेव नोवड़े के अनुसार इस वर्ष आबकारी राजस्व में 20 फीसदी वृद्धि हुई है। इस साल उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व की बड़ी ही अनूठी नीति बनाई है। इस नीति के तहत देशी शराब की 12000 , अंग्रेजी शराब की 3500 और बीयर की लगभग 2000 दुकानें समूचे प्रदेश में होंगी।

Advertisement
First Published - March 23, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement