facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

पटरी कारोबारियों से लाखों की चपत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के बावजूद सदर इलाके में लगने वाले पटरी बाजार से यहां के व्यापारियों को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक चलने वाले इस बाजार में सदर में मिलने वाली हर चीज की बिक्री होती है।

आलम यह है कि सदर इलाके के 20 हजार थोक कारोबारियों को अपनी दुकान खोलने के लिए पटरी के हटने का इंतजार करना पड़ता है। सबसे दिलचस्प यह है कि हर प्रकार के कर से मुक्त इस पटरी की दुकान से कोई भी वस्तु थोक से भी कम कीमत पर खरीदी जा सकती है।

इससे सरकार को लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान व परेशानी को बढ़ता देख कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन अवमानना की याचिका दायर करने का मन बना रही है।

एसोसिएशन ने इस संबंध में इलाके के पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया है। कारोबारियों के मुताबिक पटरी पर सजने वाली ये दुकानें रूई मंडी, तेलीवाड़ा, गांधी मार्केट एवं मेन सदर बाजार के इलाके में लगती हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement