facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी! HAL को मिला सबसे बड़ा ऑर्डर, सेना को मिलेंगे 156 मेड-इन-इंडिया हेलीकॉप्टर

Advertisement

ANI के अनुसार, 156 हेलीकॉप्टरों को भारतीय सेना (90) और भारतीय वायु सेना के बीच बांटा जाएगा, जो चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल होंगे।

Last Updated- March 28, 2025 | 7:59 PM IST
Helicopter
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

Light Combat Helicopter: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा मंजूर किया, जिसमें 156 मेड-इन-इंडिया लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड की खरीद शामिल है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में लिया गया। यह सौदा 62,000 करोड़ रुपये का है। रक्षा मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भारत ने अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदे की मंजूरी है। ANI से बात करने वाले एक रक्षा अधिकारी ने इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बताया। अधिकारी ने यह भी कहा कि ये हेलीकॉप्टर कर्नाटक के बेंगलुरु और तुमकुर में HAL के प्लांट्स में बनाए जाएंगे।

रक्षा अधिकारियों के हवाले से ANI ने बताया, “यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा और ये हेलीकॉप्टर कर्नाटक के बेंगलुरु और तुमकुर में उनके प्लांट्स में बनाए जाएंगे।”

ANI के अनुसार, 156 हेलीकॉप्टरों को भारतीय सेना (90) और भारतीय वायु सेना के बीच बांटा जाएगा, जो चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल होंगे। यह देश में नौकरियां पैदा करने और एयरोस्पेस इकोसिस्टम को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। HAL को पिछले साल जून में 156 हेलीकॉप्टरों के लिए टेंडर मिला था।

प्रचंड के नाम से भी जाना जाने वाला LCH दुनिया का एकमात्र ऐसा हमलावर हेलीकॉप्टर है, जो 5,000 मीटर की ऊंचाई पर लैंड और टेक ऑफ कर सकता है। यह इसे पूर्वी लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ऑपरेट करने के लिए आदर्श बनाता है। बता दें कि सरकार लगातार मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement