facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Trident Group पर इनकम टैक्स का छापा, कंपनी के कई ऑफिसों में चल रही छानबीन

Trident Group IT Raid- ट्राइडेंट ग्रुप पर आईटी विभाग ने छापा मारा है। ट्राइडेंट ऊन, होम टेक्सटाइल, पेपर-स्टेशनरी, केमिकल्स वगैरह की एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

Last Updated- October 17, 2023 | 11:48 AM IST
ED raids premises of Atiq Ahmed's associates, recovers cash, property related documents

Trident Group IT Raid: देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कंपनी के कई ऑफिस लोकेशनों पर आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आयकर विभाग ने ग्रुप के देशभर में स्थित कई ऑफिसों पर रेड की है।

बता दें, ट्राइडेंट ग्रुप ऊन, होम टेक्सटाइल, पेपर-स्टेशनरी, केमिकल्स वगैरह की एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसके मध्य प्रदेश, बुधनी, बरनाला और धौला और पंजाब में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं।

खबर के बाद से गिर शेयर

इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। Trident Ltd. मंगलवार की सुबह 10:45 के आसपास 36.30 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा था। इनमें 0.85 अंक या 2.29% की गिरावट आई थी।

बता दें, करीब एक साल पहले ट्राइडेंट ग्रुप करोड़ो के हेरफेर के मामले में चर्चा में आया था। कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हरविंदर सिंह गिल ने 16 अप्रैल 2019 से 17 फरवरी 2022 के बीच 8 करोड़ गबन कर लिए। इस पता कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट में चला।

(अपडेट जारी है)

First Published - October 17, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट