facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

रियल एस्टेट को त्योहारों का सहारा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 PM IST

आने वाले त्यौहारी मौसम में ब्याज दरों के बढ़ने के चलते रियल्टी क्षेत्र से रुठे हुए उपभोक्ताओं को बाजार में लाने के लिए डेवलपर्स कंपनियों ने लुभावनी छूट देने की योजना बनाई है।


रियल एस्टेट विश्लेषकों का मानना है कि ब्याज दरों के बढ़ने से मध्यम वर्ग के उपभोक्ता मकान खरीदने से पीछे हट रहे हैं। लेकिन अगर इन उपभोक्ताओं को विशेष छूट और पैकेज देकर बाजार में वापस घसीट लिया जाए तो रियल्टी के बाजार में फिर से रौनक आ सकती है।

ऐसे में मध्यम वर्ग के उपभोक्ता दूसरी श्रेणी के क्षेत्रों में कम कीमत वाले मकानों में आसानी से निवेश कर सकते है। विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जुलाई महीने की अपेक्षा अगस्त में होन लोन बाजार में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

पर्ल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विपणन प्रमुख संजय माथुर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि आने वाले त्यौहारी मौसम में हम उपभोक्ताओं को मोहाली स्थित अपनी पर्ल सिटी योजना में 8 फीसदी और जीरकपुर स्थित निर्मल छाया योजना में  6 फीसदी की छूट डाउन पेमेंट के  अंतर्गत  दे रहें है।

डिंपल चङ्ढा ग्रुप के उपाध्यक्ष सुधीर गुलाटी ने बताया कि हम कैंटन ग्रीन्स योजना में अपने पहले 200 खरीददारों को एक प्लाट लकी ड्रा के जरीये फ्री देने की कोशिश कर रहें है। श्रीग्रुप के निदेशक सुदीप अग्रवाल का कहना है कि  आने वाले त्यौहारी मौसम में उपभोक्ताओं को विशेष छूट देने की हमारी भी दो से तीन योजनाएं पाइपलाइन में है। इन घोषणाओं की हम जल्द ही घोषणा कर देंगे।

सिडिकेंट बैंक के एक वरिष्ट अधिकारी  ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगर ब्याज दरें ऐसी ही रहने वाली है तो आने वाले समय में होम लोन बाजार के और भी ठंडे होने की संभावना है। रही बात छूट देने के  बहाने बिक्री करने की तो यह प्रयोग दैनिक प्रयोग की वस्तुओं में तो सफल हो सकता है।

लेकिन मकान की खरीद में इसके सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। क्योकि मकान को खरीदना अपने आप में लंबा निवेश होता है। जिसमे आगे के समय कीमतें कम होने पर उपभोक्ता को घाटा भी उठाना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement